इस्रायली जनता पर हमास के जारी हमलों का बिल्कुल समर्थन नहीं कर सकते – सौदी के शाही परिवार के प्रभावी सदस्यों ने की आलोचना

टेक्सास – ‘किसी भी उम्र के किसी भी आम नागरिक पर हुआ हमला निषेध करने योग्य ही है। इसी वजह से हमास ने आम इस्रायली नागरिकों पर किया हमला घृणित था और इसका बिल्कुल भी समर्थन नहीं कर सकते’, ऐसे सटिक शब्दों में सौदी अरब के गुप्तचर विभाग के प्रमुख प्रिन्स तुर्की अल-फैझल ने हमास की आलोचना की। दो हफ्ते पहले हमास के आतंकवादियों ने इस्रायल में घुसकर किए आतंकवादी हमलों का कुछ इस्रायल विरोधी देश और नेताओं ने स्वागत किया था। लेकिन, सौदी के प्रिन्स तुर्की ने हमास ने किए हमलों पर आलोचना करना विश्व भर के निरीक्षकों का ध्यान खींच रही हैं।

इस्रायल और हमास के बीच शुरू युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंचा हैं। जल्द ही इस्रायल गाजा पट्टी में सैन्य कार्रवाई करेगा, ऐसी खबरें प्राप्त हो रही हैं। लेबनान की हिजबुल्लाह ने इस्रायल के विरोध में नया मोर्चा खोला है। खाड़ी की इन गतिविधियों की वजह से दुनियाभर के गणित बदल सकते हैं, ऐसी चेतावनी दी जा रही हैं। इस पृष्ठभूमि पर विश्व के प्रमुख देश, नेता एवं सैन्य विश्लेषक इस्रायल-हमास संघर्ष को बड़ी गंभीरता से देख रहे हैं। अमेरिका के ‘राईस युनिवर्सिटी’ के ‘बेकर इन्स्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी’ नामक अभ्यास गुट ने आयोजित किए कार्यक्रम में प्रिन्स तुर्की अल-फैझल ने इस संघर्ष को लेकर अपने विचार रखे।

हमास ने इस्रायल पर किए हमले पर प्रिन्स तुर्की ने आलोचना की। हमास के हमले समर्थन करने योग्य नहीं थे, ऐसा प्रिन्स तुर्की ने कहा। हमास के इन हमलों की वजह से इस्रायल को गाजा पट्टी पर हमला करने की वजह प्राप्त हुई, ऐसी आलोचना भी सौदी के प्रिन्स ने की। पिछले कुछ महीनों से पैलेस्टिनियों के अधिकारों के लिए सौदी अरब बड़ी जोरदार कोशिश करने में लगी थी। लेकिन, हमास के इन हमलों के कारण सौदी की जारी कोशिशों को झटका लगा, ऐसा आरोप प्रिन्स तुर्की ने लगाया।

प्रिन्स तुर्की ने स्पष्ट ज़िक्र नहीं किया हो, फिर भी अमेरिका की मध्यस्थता से इस्रायल के साथ सहयोग स्थापित करने के लिए शुरू सौदी की शुरू गतिविधियों की ओर ध्यान आकर्षित करते वह दिखाई दिए।

हमास के हमलों के बाद इस्रायल ने पैलेस्टिनियों पर किए हमलों को भी सौदी के प्रिन्स ने लक्ष्य किया। इस्रायल के हमलों की वजह से पैलेस्टिनियों को इजिप्ट की ओर भागना पड़ा, ऐसी चिंता प्रिन्स तुर्की ने जताई। अमेरिकी अभ्यास गुट के कार्यक्रम में प्रिन्स तुर्की ने हमास की आलोचना करना सौदी की भूमिका स्पष्ट करता है। प्रिन्स तुर्की सौदी के शाहि परिवार के प्रभावी सदस्य जाने जाते हैं। पिछले दो दशकों से वह सौदी की गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख हैं। इस वजह से उनके बयान के पीछे सौदी की होने वाली भूमिका ज्ञात होती है, इसपर अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषी सुनक से हुई मुलाकात के दौरान इस संघर्ष में नागरिकों के मारे जाने पर चिंता जताई थी। साथ ही यह संघर्ष खाड़ी क्षेत्र को भी चपेट में ले सकता हैं, ऐसी चेतावनी प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने दी थी। लेकिन, सौदी के क्राउन प्रिन्स ने हमास या इस्रायल का ज़िक्र करना टाल दिया था। ऐसी स्थिति में प्रिन्स तुर्की ने हमास की खुलेआम आलोचना करना अहमियत रखता हैं। हमास के विरोध में शुरू इस्रायल के युद्ध की वजह से सौदी-इस्रायल सहयोग पीछे छुटा हैं, फिर भी यह विषय अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे संकेत प्रिन्स तुर्की देते हुए दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.