युद्ध भारत के लिए आत्मघाती साबित होगा – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इम्रान खान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

इस्लामाबाद – पाकिस्तान ने रखा चर्चा का प्रस्ताव भारत स्वीकारता नही, यह तक्रार करके पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दुबारा भारत को धमकाया है| भारत और पाकिस्तान परमाणु हथियारों से लैस है और इनमें हुआ युद्ध आत्मघाती बात साबित होगी, यह चेतावनी प्रधानमंत्री इम्रान खान इन्होंने दी है|

तुर्की की वृत्तसंस्था को दी मुलाकात में इम्रान खान इन्होंने यह कहा है की, अपना देश भारत के साथ चर्चा के लिए उत्सुक है| लेकिन पाकिस्तान दे रहा चर्चा का प्रस्ताव भारत ठुकरा रहा है| भारत में राजनीतिक स्वार्थ के लिए पाकिस्तान के विरोध में भावनाएं भडकाई जा रही है, यह आरोप करके इम्रान खान इन्होंने इस परिस्थिति के लिए भारत सरकार की आलोचना की है| साथ ही भारत और पाकिस्तान यह दोनों देश परमाणु हथियारों से सज्ज है, ऐसे में केवल युद्ध का ही नही बल्कि शीत युद्ध का भी विचार करना आत्मघाती साबित होगा, यह इम्रान खान ने कहा है|

कश्मीर का मुद्दा उपस्थित करके इस प्रश्‍न पर केवल चर्चा के माध्यम से ही हल निकल सकता है, यह दावा खान इन्होंने किया| दौरान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत को चर्चा करने के लिए दर्ख्वास्त की है, फिर भी २०१८ में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर हमले करके लगभग ३००० बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया है, यह जानकारी स्पष्ट हुई है|

पिछले १५ वर्षो में पाकिस्तान ने इतनी तादात में गोलाबारी नही की थी, यह जानकारी भारतीय अधिकारी ने दी है| साथ ही पाकिस्तान की इस गोलाबारी को भारत कडा प्रत्युत्तर दे रहा है और जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखापर अघोषित युद्ध ही शुरू होने के दावे किए जा रहे है| ऐसी परिस्थिति में पाकिस्तानी लष्कर को कडी सबक देने के इशारे भारतीय नेता दे रहे है| साथ ही आतंकवाद और चर्चा एक साथ शुरू नही रह सकती, यह भारत ने पाकिस्तान को लगातार सुनाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.