व्हेनेझुएला के ‘पेट्रो’ क्रिप्टोकरंसी को ५०० करोड़ बैरेल्स ईंधन का आधार

कैराकस: ईंधन के दर में गिरावट से घटा हुआ उत्पादन, अमरिकी प्रतिबंध एवं गिरावट हुई वित्त व्यवस्था से बाहर आने के लिए व्हेनेझुएला के राष्ट्राध्यक्षने क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने की घोषणा की थी। पेट्रो नामक शुरू हुए इस क्रिप्टोकरेंसी को देश के कच्चे तेल के भंडार पर निर्भर होने की घोषणा, व्हेनेझुएला के राष्ट्राध्यक्ष निकोलस मदुरो ने की है। इस रुप से देश ने शुरु किए क्रिप्टोकरेंसी के पीछे ठोस आधार होने की घोषणा करने वाला व्हेनेझुएला यह पहला देश ठहरा है।

इस महीने के शुरुआत में अमरिका ने एक के पीछे एक जारी किए आर्थिक एवं अन्य प्रतिबंधों को प्रत्युत्तर देने के लिए व्हेनेझुएला में सीधे क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने का निर्णय लिया था। व्हेनेझुएला के राष्ट्राध्यक्ष निकोलस मदुरो २१ वे शतक का उदय हो रहा है, ऐसा दावा करके व्हेनेझुएला पेट्रो नामक नई क्रिप्टोकरेंसी की स्थापना कर रहा है, ऐसी घोषणा की थी। यह क्रिप्टोकरेंसी कच्चे तेल, नैसर्गिक ईंधन वायु, सोने एवं हीरो के भंडार के दामों पर आधारित होंगी, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष मदूरों ने घोषित किया था।

क्रिप्टोकरंसी, घोषणा, पेट्रो, ईंधन के दर, गिरावट, व्हेनेझुएला, अमरिका

नई क्रिप्टोकरेंसी का उद्देश्य देश को चलन विषयक सार्वभौमत्व प्राप्त कराना, आर्थिक व्यवहार संपन्न करना और व्हेनेझुएला पर जारी किए आर्थिक प्रतिबंधों को परास्त करना, यह होने की गवाही व्हेनेझुएला के राष्ट्राध्यक्षने दी थी। उस समय क्रिप्टोकरेंसी के निर्माण के बाद व्हेनेझुएला २१ वे शतक में प्रवेश कर रहा है. ऐसा दावा करके उसके निर्माण के लिए ब्लॉकचेनबेस ऑब्जर्वेटरी स्थापन करने पर मंजूरी घोषित की थी।

उसके बाद गुरुवार को राष्ट्राध्यक्ष मदूरों ने व्हेनेझुएला में ओरीनोको पेट्रोलियम बेल्ट का हिस्सा होनेवाले अयाकुको ऑयल फील्ड देश के पेट्रो इस क्रिप्टोकरेंसी का आधार होने का निर्णय घोषित किया है और अयाकुको तेल क्षेत्र में ५०० करोड़ बैरेल्स का आरक्षित तेल भंडार है। यह बात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित की गई है और इसके लिए आगे चलकर प्रत्येक पेट्रो के पीछे तेल के बैरेल्स का आधार होगा ऐसी घोषणा मदुरो ने की है।

क्रिप्टोकरंसी, घोषणा, पेट्रो, ईंधन के दर, गिरावट, व्हेनेझुएला, अमरिका

क्रिप्टोकरेंसी के माइनिंग की प्रक्रिया पूर्ण दुनियाभर में जारी की जाएगी। उसके लिए क्रिप्टोकरेंसी के तत्वों का विशेष पथक स्थापित किया जायेगा। यह पथक व्हेनेझुएला के प्रत्येक राज्य एवं शहरों में माइनिंग की प्रक्रिया शुरू करने का काम करेगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष मदुरो ने कहा है। तेल क्षेत्र के बाद पेट्रो इस क्रिप्टोकरेंसी को हीरो की खान तथा ओर्को मिनेरो गोल्ड डिपॉजिट का आधार देने की तैयारी शुरू है, ऐसा आश्वासन मदूरों ने दिया है।

ब्लॉकचेन तंत्रज्ञान के आधार पर विकसित किए गए, डिजिटल चलन के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी पहचानी जाती है। इस चलन को कोई भी आधार ना होते हुए दुनिया के अनेक भागों में बिटकॉइन, इथिरियम जैसे अनेक क्रिप्टोकरेंसी कार्यरत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रशिया, चीन, इस्राइल, जापान, स्वीडन, इस्टोनिया, कजाकिस्तान, लेबनॉन, सेनेगल जैसे देशों ने खुद की क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.