चीन की बढती आक्रामकता का सामना करने के लिए अमरिका करेगी नौ पनडुब्बीयों का निर्माण

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: चीन की हुकूमत ने ‘इंडोपैसेफिक’ क्षेत्र के साथ दुनिया के कोने कोने में सामरिक वर्चस्व स्थापित करने के लिए आक्रामक गतिविधियां शुरू की है| इस में नौसेना का स्थान अहम है और आकार और विस्तार के मुद्दे पर चीन अमरिकी नौसेना को पीछे छोड देगा, यह संकेत भी दिए जा रही है| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका को भी अपनी नौसेना की क्षमता में बढोतरी करने के लिए कदम बढाना शुरू किया है| इसी के बीच हाल ही में नौ प्रगत पनडुब्बीयों का निर्माण करने का ऐलान भी अमरिका ने किया है| इन पनडुब्बीयों के निर्माण के लिए २२ अरब डॉलर्स से भी अधिक रकम का प्रावधान किया गया है और वर्ष २०२९ तक यह पनडुब्बीयां अमरिकी नौसेना के बेडे में दाखिल होंगे, यह संकेत दिए गए है|

अमरिकी नौसेना के ‘नेव्हल सी सिस्टिम कमांड’ ने नए प्रगत पनडुब्बीयों के प्लैन की जानकारी साझा की| इसके अनुसार ‘व्हर्जिनिया क्लास’ की नौ पनडुब्बीयों के निर्माण का कान्ट्रैक्ट दिया गया है और ‘जनरल डायनैमिक्स इलेक्ट्रिक बोट’ कंपनी इन पनडुब्बीयों का निर्माण करेगी| ‘नेव्हल सी सिस्टिम्स कमांड’ के इतिहास में यह सबसे बडा कान्ट्रैक्ट होने की बात कमांड के अफसरों ने कही है| नौ पनडुब्बीयों में से आठ पनडुब्बीयां ‘व्हर्जिनिया क्लासब्लॉक ५’ और एक पनडुब्बी ‘ब्लॉक ४’ वर्ग की होगी| साथ ही ‘ब्लॉक ५’ वर्ग की अतिरिक्त पनडुब्बी का विकल्प भी खुला रखा गया है|

व्हर्जिनिया क्लासब्लॉक ५’ वर्ग की पनडुब्बीयां फिलहाल अमरिकी नौसेना में वर्तमान में मौजुद पनडुब्बीयों से तिगुनी क्षमता की होगी, यह जानकारी नौसेना अफसरों ने प्रदान की| फिलहाल अमरिकी पनडुब्बीयों में १२ ‘टॉमाकॉक’ मिसाइल दागने की क्षमता है| नई ‘व्हर्जिनिया क्लासब्लॉक ५’ वर्ग की पनडुब्बीयां ४० मिसाइल रखने की होगी| नई पनडुब्बीयों की लंबाई भी वर्तमान की पनडुब्बीयों की लंबाई से अधिक यानी ४६० फिट रहेगी| वर्तमान में अमरिकी पनडुब्बीयों की लंबाई ३७७ फिट है|

अमरिका की नई ‘व्हर्जिनिया क्लासब्लॉक ५’ पनडुब्बीयां ८०० फिट से भी ज्यादा गहराई तक जाने की क्षमता रखेगी| साथ ही इन पनडुब्बीयों पर ‘टॉमाहॉक’ मिसाइल के साथ ‘मार्क ४८ एडव्हान्स्ड कैपेबिलिटी टोर्पेडोज्’ एवं ‘अनमैन्ड् अंडरवॉटर व्हेईकल’ तैनात रहेगी| नई पनडुब्बीयों की गति प्रतिघंटा २५ सागरी मिल से भी अधिक होगी, यह दावा भी ‘जनरल डायनैमिक्स इलेक्ट्रिक बोट’ के सूत्रों ने किया है|

अमरिका के बेडे में वर्तमान में ६५ से अधिक पनडुब्बीयां कार्यरत है और इनमें से ३५ ‘लॉस एंजेलिस क्लास’ की पुराने वर्ग की है| १४ ‘ओहिओ क्लास’ और तीन ‘सीवुल्फ वर्ग’ की पनडुब्बीयां है| ‘व्हर्जिनीया क्लास’ यह अमरिकी नौसेना के सबसे प्रगत पनडुब्बी का संस्करण है और ऐसी १८ पनडुब्बीयां अभी कार्यड़त है| इसी वर्ग के १० पनडुब्बीयों का निर्माण शुरू है और यह काम अलग अलग स्तर पर जा पहुंचा है|

अगले पांच वर्षों में अमरिकी नौसेना में शामिल कम से कम पांच पनडुब्बीयों का जीवनमान खतम होगा| इसी दौरान चीन की नौसेना पनडुब्बीयों का निर्माण काफी तेजी के साथ कर रहा है| इस वजह से अमरिकी पनडुब्बीयों की संख्या कम हो रही है और ऐसे में चीन के बेडे में दाखिल पनडुब्बीयों की संख्या बढाने के संकेत प्राप्त हो रहे है| वर्ष २०२५ तक चीन की नौसेना के बेडे में अमरिका से भी अधिक पनडुब्बीयां तैनात होगी, यह दावा भी कुछ विश्‍लेषक कर रहे है|

इस वजह से अमरिकी नौसेना में पिछले दशक से पनडुब्बीयों की संख्या में बढोतरी होना समुद्री वर्चस्व के नजरिए से अहमियत रखता है| इसी पृष्ठभूमि पर ‘व्हर्जिनिया क्लास’ की नौ पनडुब्बीयों का निर्माण अमरिकी नौसेना के हमलें में चीन पर जीत हासिल करने में अहम योगदान देगा, यह संकेत प्राप्त हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.