‘रेड सी’ में जहाजों पर स्पीड बोटस् से हमलें होंगे – सौदी अरब की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररियाध: रेड सीके क्षेत्र में सामान एवं ईंधन की यातायात कर रहे जहाजों को विस्फोटकों से भरें स्पीड बोटस्से खतरा होने की चेतावनी सौदी अरब ने दी है| ऐसी छोटी स्पीड बोटस् का इस्तेमाल रिमोट कंट्रोल के जरिए इस क्षेत्र में यातायात करनेवाले जहाज डुबोने के लिए होगा, यह चिंता सौदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने व्यक्त की है| ऐसे हमलों के पीछे ईरान एवं ईरान के समर्थन पर काम कर रही येमन की हौथी बागियों का हाथ हो सकता है, यह संकेत सौदी के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिए है|

खाडी एवं पर्शियन खाडी से ईंधन की यातायात करनेवाले जहाजों पर हमलें शुरू हुए है| इसे ईरान और ईरान समर्थक हौथी बागी जिम्मेदार होने का आरोप सौदी अरब और मित्रदेश कर रहे है| इस पृष्ठभूमि पर सौदी अरब ने इस क्षेत्र में जहाजों को बनें खतरों में और भी बढोतरी होने का इशारा दिया है| विस्फोटकों से भरी छोटी स्पीड बोटस् का आत्मघाती हमलें के लिए इस्तेमाल हो सकता है| यह स्पीड बोटस् रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित करके माल एवं ईंधन से भडे जहाजों पर टकराई जा सकती है| इससे बडा विस्फोट करके यह जहाज डुबाए जाएंगे, ऐसा सौदी के रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा है|

ईरान एवं ईरान समर्थक हौथी बागियों से ऐसे हमलें हो सकते है, यही संकेत सौदी के प्रवक्ता ने दिए है| ईरान की नौसेना में स्पीड बोटस् का समावेश बडी मात्रा में किया गया है| अमरिका जैसे देश की प्रगत नौसेना को चुनौती देने के लिए ईरान ने अपनी नौसेना के बेडे में बडी गति से सफर करनेवाले बोटस् का समावेश किया है| जरूरत पडने पर अमरिकी युद्धपोतों के विरोध में इन स्पीड बोटस् का प्रभावी इस्तेमाल हो सकता है, यह विचार इसके पीछे है| समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए स्पीड बोटस् कम खर्च एवं काफी प्रभावि विकल्प होने से ईरान इसका इस्तेमाल कर रहा है, यह कहा जा रहा है|

इस वजह से सौदी अरब ने स्पीड बोटस् के हमलें का खतरा रेखांकित करके सीधे ईरान को ही लक्ष्य किया है| इसके जरिए ईरान संबंधित क्षेत्र में ईंधन की यातायात को लक्ष्य करेगा, यह कहकर सौदी ने ईरान के उद्देश्य पर संदेह व्यक्त किया है| साथ ही ऐसे हमलों के लिए ईरान येमन के हौथी बागियों का इस्तेमाल करेगा, यह संकेत सौदी अरब के प्रवक्ता ने देकर इस क्षेत्र में सामान एवं ईंधन की यातायात कर रहे सभी देशों की चिंता बढाई है| अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने से इन्कार कर रहे ईरान पर अमरिका ने कडे प्रतिबंध लगाए है| इस वजह से ईरान की ईंधन निर्यात में बडी गिरावट हुई है| अपनी ईंधन निर्यात को लक्ष्य कर रहे अमरिका और खाडी के देशों को ईरान ने कडी चेतावनी दी थी| यदि, ईरान को ईंधन की निर्यात करना मुमकिन नही रहता तो इस क्षेत्र का कोई भी अन्य देश ईंधन की निर्यात नही कर सकेगा, यह चेतावनी ईरान ने दी थी|

इस वजह से अन्य देशों की ईंधन निर्यात को लक्ष्य करने के लिए ईरान स्पीड बोटस् का इस्तेमाल कर सकता है, सौदी अरब ने दी इस चेतावनी की गंभीरता और भी बढी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.