‘उत्तर कोरियन तनाव की आड़ में अमरीका द्वारा चीन पर हमले की तैयारी’ : अमरिकी विशेषज्ञों का दावा

वॉशिंग्टन, दि. ९ : उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के लिए चीन द्वारा उत्तम सहयोग मिल रहा है, ऐसा कहते हुए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने हालाँकि चीन की प्रशंसा की, लेकिन उत्तर कोरिया के बारे में इस बढ़ते तनाव की आड़ में अमरीका चीन पर एटमी हमले की तैयारी कर रहा है, ऐसा दावा अमरीका के दो विशेषज्ञों ने किया है|

चीन पर हमले की तैयारी’उत्तर कोरिया ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के शासकीय निवासस्थान ‘व्हाईट हाऊस’ को जलाकर राख करने की धमकी दी| साथ ही, कोरियन क्षेत्र में दाखिल हुए अमरीका के विमानवाहक युद्धपोत ‘युएसएस कार्ल विन्सन’ को जलसमाधि देने की घोषणा भी की| इसके अलावा उत्तर कोरिया के तानाशहा ‘किम जाँग-उन’ की हत्या करने के साथ ही, अमरीका जैव-रासायनिक हमला चढ़ाने की साज़िश कर रहा है, ऐसा इल्ज़ाम भी उत्तर कोरिया ने लगाया है|

वहीं, उत्तर कोरिया ने इसके आगे एटमी और प्रक्षेपास्त्र परीक्षण किया, तो फिर ज़ोरदार हमले चढ़ाने की चेतावनी अमरीका ने भी दी है| लेकिन उत्तर कोरिया पर सैनिकी कार्रवाई करने से पहले ट्रम्प प्रशासन ने उत्तर कोरिया के राष्ट्रप्रमुख से बातचीत करने की तैयारी भी दिखाई थी| इसके अलावा उत्तर कोरिया का एटमी और प्रक्षेपास्त्र परीक्षण रोकने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग को आवाहन किया था| इसपर चीन के राष्ट्राध्यक्ष द्वारा उत्तर कोरिया पर दबाव डाला जा रहा है, ऐसा बताते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन की तारीफ की थी|

चीन पर हमले की तैयारी’लेकिन ‘इस परिस्थिति का फ़ायदा उठाते हुए अमरीका अपनी सैनिकी सज्जता बढ़ाकर चीन पर अचानक हमला करने की तैयारी कर रही है’ ऐसा दावा अमरिकी विशेषज्ञ ‘जेम्स पेट्रास’ ने किया| ‘अमरीका की रक्षा नीति में तेज़ी से बदलाव हो रहा है, जिसमें यदि मुमकिन हो, तो चीन पर कब्ज़ा जमाने की या फिर स्थिति यदि हाथ से निकल गयी, तो चीन पर एटमी हमला चढ़ाने की योजना इस नीति में शामिल है’ ऐसा भी पेट्रॉस ने कहा|

इसलिए पूर्व एशिया में उत्तर कोरियाविरोधी कार्रवाई के लिए अमरीका की ओर से शुरू सैनिकी गतिविधियाँ सिर्फ बहाना है| इस तनाव की आड़ में अमरीका एटमी हमले के लिए इस क्षेत्र में अपना सामर्थ्य बढ़ा रहा है, ऐसा दावा पेट्रास ने किया| ‘आसियन ऍट कंट्रोल रिस्क्स्’ इस अभ्यासगुट के प्रमुख ‘डॅन शॅमोरो’ ने भी, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के गणित कुछ अलग ही हैं, ऐसा दावा किया|

पिछले महीने भर में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग की भारी प्रशंसा की थी| साथ ही, उत्तर कोरिया पर दबाव डालनेवाले राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ये एक अच्छे व्यक्ति हैं, ऐसा भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने कहा था| लेकिन राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के लिए चीन के राष्ट्राध्यक्ष दुश्मन हैं, ऐसा दावा शॅमेरो ने किया| राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग अमरीका की यात्रा पर थे, तभी अमरीका ने सीरीया पर ५९ टोमाहॉक प्रक्षेपास्त्रों के हमले किए थे| ये हमले यानी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अप्रत्यक्ष रूप से चीन को दी चेतावनी थी, ऐसा दावा शॅमोरो ने किया है|

अमरिकी विशेषज्ञों के इस दावे पर ट्रम्प प्रशासन ने प्रतिक्रिया नहीं दी| लेकिन दक्षिण कोरिया में अमरीका की ‘थाड’ प्रक्षेपास्त्रभेदक सिस्टम और कोरियन क्षेत्र में अमरिकी युद्धपोतों का काफिला तैनात करने पर चीन ने आपत्ति जताई थी| इनमें से ‘थाड’ की तैनाती अपने खिलाफ है, ऐसा आरोप भी चीन ने किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.