अमरीका का ‘स्टारलिंक’ चीन के अंतरिक्ष केंद्र से टकराने से बाल-बाल बचा – चीन की संयुक्त राष्ट्रसंघ के सामने शिकायत

बीजिंग – अमरीका और चीन के बीच अंतरिक्ष स्पर्धा तीव्र हुई है। अमरिकी उद्यमी एलॉन मस्क के ‘स्टारलिंक’ उपग्रह चीन के तियांगाँग अंतरिक्ष केंद्र से टकराने की घटना दो बार टली है। इस वजह से चीन के सामने अपना स्पेस स्टेशन यानी अंतरिक्ष केंद्र खोने का संकट खड़ा हुआ था, ऐसी शिकायत चीन ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के सामने की है। इस वजह से हमारे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा निर्माण हुआ था, यह दावा चीन कर रहा है।

‘स्टारलिंक’चीन ने स्वतंत्र ‘तियांगॉग’ अंतरिक्ष केंद्र का निर्माण शुरू किया है। फिलहाल यह केंद्र निर्माणाधीन स्थिति में है और २०२२ में यह निर्माण कार्य पूर्ण होगा, यह दावा चीन कर रहा है। इस अंतरिक्ष केंद्र के निर्माण के लिए चीन ने अपने अंतरिक्ष यात्री रवाना किए हैं। लेकिन, पिछले छह महीनों में दो बार अपने अंतरिक्ष यात्री एवं इस केंद्र की सुरक्षा के लिए खतरा निर्माण हुआ था, यह आरोप चीन के विदेश मंत्रालय ने लगाया।

अमरिकी उद्यमी एलॉन मस्क के ‘स्पेसेक्स’ अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत प्रक्षेपित किए गए ‘स्टारलिंक’ उपग्रह तियांगाँग केंद्र से टकराने की स्थिति में थे, यह आरोप चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने लगाया है। अपने अंतरिक्ष यात्रियों ने समय के चलते तियांगाँग की दिशा में बदलाव करने से अंतरिक्ष में बड़ा खतरा टल गया, यह दावा लिजियान ने किया। चीन ने मस्क के ‘स्टारलिंक’ एवं अमरीका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्रसंघ में शिकायत दर्ज़ करने की जानकारी लिजियान ने प्रदान की।

‘स्टारलिंक’अमरीका ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष नियमों को नजरअंदाज़ किया है। इस वजह से अंतरिक्ष यात्री एवं अंतरिक्ष के अन्य हितों की सुरक्षा के लिए खतरा निर्माण हुआ है’, यह आरोप चीन ने लगाया। इसके बाद चीन के सोशल मीडिया में एलॉन मस्क एवं टेस्ला कंपनी के विरोध में तीव्र प्रतिक्रियाएँ दर्ज़ हो रही हैं। चीन के सोशल मीडिया पर मस्क एवं टेस्ला के उत्पादनों पर बहिष्कार करने की माँग हो रही है।

अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राईस ने चीन के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दर्ज़ करना टाल दिया। इस पर मस्क की स्पेसेक्स कंपनी ने भी बयान नहीं किया है। वर्ष २०१९ से स्पेसेक्स कंपनी ने स्टारलिंक उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाता है। स्टारलिंक के माध्यम से विश्‍वभर में तेज़ इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए मस्क ने ऐलान किया है कि, कुल ४२ हज़ार उपग्रह प्रक्षेपित किए जाएंगे। इनमें से कंपनी के १,९०० से अधिक उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित हैं।

फिलहाल अंतरिक्ष में ६,५०० उपग्रह मौजूद हैं और इनमें से ३,३७२ उपग्रह कार्यरत हैं। अन्य उपग्रह नाकाम हुए हैं और कूड़ा बनकर अंतरिक्ष में घूम रहे हैं। ऐसी स्थिति में मस्क के स्टारलिंक अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या बड़ी मात्रा में बढ़ रही है, यह चिंता भी जताई जा रही है। मस्क के स्टारलिंक उपग्रहों की वजह से अंतरिक्ष के अन्य उपग्रहों का टकराव होकर बड़ा विस्फोट हुआ तो इसका असर पूरे विश्‍व पर पड़ेगा, अंतरिक्ष युद्ध छिड़ जाएगा, यह इशारा चीनी विश्‍लेषक दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.