ड्रोन और गश्तीपोतों को लक्ष्य करने के लिए अमरिका अपनी पनडुब्बियों पर लेजर की तैनाती करेगी – अमरिकी पत्रिका का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: प्रकाश की गति से हमला करनेवाली बडी विध्वंसक लेजर यंत्रणा अपनी परमाणु पनडुब्बियों पर तैनात करने का निर्णय अमरिकी नौसेना ने किया है| अमरिकी नौसेना इस लेजर यंत्रणा के जरिए ड्रोन्स एवं गश्ती पोतों का नुकसान करेगी, यह जानकारी अमरिका में एक लष्करी पत्रिका ने प्रसिद्ध की है| पिछळे दो वर्षों में अमरिका ने लडाकू विमान, युद्धपोत और लष्करी गाडियों पर लेजर यंत्रणा तैनात करने के लिए कदम बढाए है और अब पनडुब्बीयों का भी इसमें समावेश किया गया है|

पिछले दशक में अमरिकी पनडुब्बियां लेजर से सज्जित करने का प्रस्ताव रखा गया था, यह बात इस पत्रिका ने सूत्र और प्राप्त कागजों के आधार पर रखी है| इस प्रस्ताव में अमरिकी नौसेना की ‘व्हर्जिनिया’ वर्ग की पनडुब्बियों पर लेजर तैनात करने का तय हुआ था| व्हर्जिनिया वर्ग की पनडुब्बियां परमाणु उर्जा पर चलती है और ‘हायएनर्जी लेजर’ के निर्माण के लिए इन पनडुब्बियों का इस्तेमाल उचित होगा, यह भी इस में कहा गया था| पर, पनडुब्बी पानी के सतेह से नीचे होगी, तब लेजर हमला करना मुमकिन नही, ऐसी स्थिति में यह यंत्रणा प्रभावी नही होगी, यह दावा किया गया था|

पर, ट्रम्प प्रशासन ने पनडुब्बियों को लेजर से सज्जित करने का निर्णय किया है, यह जानकारी वर्णित पत्रिका ने सार्वजनिक की है| साथ ही लेजर से सज्जित पनडुब्बियां उम्मीद से भी अधिक अच्छा सफल हो सकती है, यह दावा भी लष्करी अफसरों ने इस पत्रिका से की बातचीत के दौरान किया| आम पनडुब्बी के बजाए परमाणु पनडुब्बी पर लेजर यंत्रणा प्रभावी साबित होगी, यह भी इन लष्करी विश्‍लेषकों का कहना है|

वर्ष २००४ में अमरिकी नौसेना में कार्यरत हुई व्हर्जिनिया वर्ग की पनडुब्बियां प्रगत टोर्पेडो और टॉमाहॉक क्रूज मिसाइलों से सज्जित है| पर, अबतक अमरिकी नौसेना में व्हर्जिनिया वर्ग की पनडुब्बियों का सबसे अधिक इस्तेमाल गोपनीय जानकारी प्राप्त करने के लिए होता रहा है| इन पनडुब्बियों के ‘मास्ट’ का इस्तेमाल लेजर यंत्रणा तैनात करने के लिए हो सकता है| इससे ड्रोन्स, गश्तीपोत एवं जमीन पर मौजूद लक्ष्य को तबाह करने में यह यंत्रणा सफल साबित होगी, यह दावा लष्करी विश्‍लेषक कर रहे है|

अमरिकी नौसेना इस पर प्रतिक्रिया देने से दूर रही है| पर, अमरिकी पत्रिका ने साझा की जानकारी के अनुसार अमरिकी नौसेना ने लेजर से सज्जित पनडुब्बी पर काम शुरू किया है| वर्ष २०१७ में इस प्रस्ताव का काम शुरू किया था, यह दावा इस पत्रिका ने किया है| इससे वर्ष २०२० के अंत तक लेजर से सज्जित पनडुब्बी तैयार होगी, यह संभावना भी इस पत्रिका ने जताई है|

इसी बीच, आर्टिफिशल इंटेलिजन्स, स्टेल्थ और लेजर तकनीक में रशिया और चीन ने बढत बनाई है और इस मोर्चे पर अमरिका पीछे रहने की चिंता राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जताई थी| साथ ही अमरिका को इस क्षेत्र में बढत दिलाने का ऐलान भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.