अमरिकी कालनिस्ट ने ‘रेड इंडियन्स’ का नरसंहार किया – अमरिकी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष का जवाब

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अंकारा – ‘अर्मेनियन्स के संहार के लिए तुर्की को जिम्मेदार कहनेवाली अमरिका पहले अपना लज्जित करनेवाला इतिहास ना भुलें| अमरिकन कालनिस्ट ने रेड इंडियन्स का नरसंहार ही किया था’, यह घोषणा तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने की है| साथ ही अमरिका के सिनेट ने तुर्की पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की तो अगले ही क्षण तुर्की में अमरिका ने बनाए इंसर्लिक और कुरेसिक हवाई अड्डे बंद किए जाएंगे, यह धमकी भी राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने दी है| 

बीसवीं सदी के शुरू में ऑटोमन तुर्क साम्राज्य ने लाखों अर्मेनियन्स का संहार किया था, ऐसा ऐतिहासिक प्रस्ताव अमरिका के सिनेट ने सहमति के साथ पारित किया था| इस पर तुर्की ने प्रतिक्रिया दर्ज करने से पहले ही अमरिकन सिनेट ने और एक निर्णय करने के लिए जरूरी गतिविधियां शुरू की है| तुर्की ने अमरिका के साथ किए ‘काउंटरिंग अमरिकाज् एडव्हर्सरिज् थ्रू सैंक्शन्स एक्ट’ समझौते का उल्लंघन किया है, यह आरोप अमरिकन सिनेट कर रही है|

इस समझौते की सीमा का उल्लंघन करके तुर्की ने रशिया से ‘एस-४००’ हवाई सुरक्षा यंत्रणा खरीद ने का निर्णय किया है| अमरिका की चेतावनी के बावजूद तुर्की रशिया के साथ सहयोग करने पर कायम रहने से सिनेट ने तुर्की पर आथिक प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए है| जल्द ही अमरिकी सिनेट में इससे जुडा निर्णय होगा| अमरिकी सिनेट के इन दोनों निर्णयों पर तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने काफी क्रोध व्यक्त किया और अमरिका को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा, यह इशारा भी दिया|

‘अमरिकी सिनेट की तरह तुर्की की संसद भी जैसे को तैसा प्रत्युत्तर देगी| अमरिकी कालनिस्ट ने रेड इंडियन्स के साथ क्या किया, इस विषय पर हम बयान करे क्या? रेड इंडियन्स का नरसंहार यह अमरिकी इतिहास की घृणा से भरी घटना होती है’, इसकी याद भी तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने स्थानिय समाचार चैनल से की बातचीत के दौरान कराई| पर, रेड इंडियन्स का नरसंहार हुआ ही नही, यह दावा अमरिका कर रही है|

इसी बीच अमरिका और तुर्की के बीच बनी दरार बढ रही है और  राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने अमरिका के प्रस्तावित प्रतिबंधों का निषेध करके इंसर्लिक एवं कुरेसिक हवाई अड्डे बंद करने की धमकी दी है| इसर्लिक हवाई अड्डे पर अमरिकी परमाणु हथियारों का बडा भंडार है| और इस कारण तुर्की के निर्णय की ओर बडी गंभीरता से देखा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.