अमरिका ने यूरोपिय देशों पर लगाए करों की वसुली शुरू – यूरोप ने जवाब देने का दिया इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन/ब्रुसेल्स – अमरिका ने यूरोपिय देशों पर लगाए व्यापारी करों की वसुली शुक्रवार से शुरू की है| अमरिका ने किए इस निर्णय के अनुसार यूरोपिय देशों में बने विमान, यंत्र सामान, कॉफी, चीज, ओलिव्ह ऑइल, स्वेटर्स और मद्य जैसे उत्पादों पर कर वसुला जाएगा| जर्मनी, फ्रान्स, ब्रिटेन और स्पेन में बने उत्पादों पर अमरिका ने कर लगाया है| अमरिका ने लगाए इन करों का आर्थिक एवं राजनयिक स्तर पर नकारात्मक परीणाम होंगे, यह इशारा यूरोपिय देशों ने दिया है|

अमरिका ने कर लगाने के निर्णय पर शुरू किए अमल को वैश्‍विक व्यापार संगठन के मामले की पृष्ठभूमि है| वर्ष २००४ में अमरिका ने यूरोपिय महासंघ के विरोध में वैश्‍विक व्यापार संगठन में तक्रार दाखिल की थी| यूरोपिय महासंघ ‘एअरबस’ जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी को बडी तादाद में अनुदान दे रहा है| इस अनुदान के कारण अमरिका की विमान निर्मिती करनेवाली बोईंग कंपनी को बडा झटका लग रहा है, यह दावा संबंधित तक्रार में किया गया था|

वैश्‍विक व्यापार संगठन ने कुछ सप्ताह पहले इस मामले में अमरिका के पक्ष में निर्णय किया था| इस निकाल में अमरिका यूरोपिय देशों पर कर लगा सकती है, यह भी स्पष्ट किया गया था| इसके बाद अमरिका और यूरोपिय महासंघ के बीच बातचीत के दौर भी शुरू हुए थे| पर, गुरूवार के दिन यह बातचीत नाकाम साबित होने पर यूरोपिय देशों पर कर लगाने के निर्णय पर अमल करने का ऐलान अमरिका ने किया था| इसके अनुसार अमरिका अब यूरोपिय देशों के उत्पादों पर करीबन ७.५ अरब डॉलर्स का कर लगा रही है|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प एवं अमरिका के व्यापार प्रतिनिधिओं ने यूरोपिय उत्पादों पर कर लगाने के निर्णय का समर्थन किया है| ट्रम्प ने वैश्‍विक व्यापार संगठन के निर्णय का समर्थ करते समय पिछले कई दशकों से यूरोप व्यापार में अमरिका से गलत लाभ उठा रहा था, यह गंभीर आरोप भी किया था|

कुछ दिन पहले ही अमरिका औड़ चीन के बीच शुरू व्यापारयुद्ध पर थोडी समय के लिए हल निकाला गया है, यह समाचार सामने आया था| चीन के साथ शुरू व्यापीर युद्ध ठंडा हो रहा है, तभी अमरिका ने यूरोपिय देशों के उत्पादों पर कर लगाकर व्यापार युद्ध का नया खोर्चा खोला दिख रहाहै| अमरिका ने किए इस निर्णय पर यूरोप से कडी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है| यूरोपिय महासंघ के व्यापार आयुक्त ने अमरिका ने कर वसुलना शुरू करने पर नाराजगी व्यक्त की है| वही, फ्रान्स के व्यापारमंत्री ब्रुनो ले मेर ने यूरोप प्रत्युत्तर देने के लिए तैयार होने का इशारा भी दिया है| वैश्‍विक अर्थव्यवस्था मंदि के निकट जा रही है और ऐसे में संघर्ष से दूर रहना ही उचित होगा, यह फटकार भी फ्रेंच मंत्री ने लगाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.