रशियन हमलों को प्रत्युत्तर देने के लिए युक्रेन तैयार – युक्रेन की नौसेना प्रमुख की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

किव्ह/मास्को -‘युक्रेन के मन में नही था फिर भी हम रशिया ने थोंपे युद्ध का सामना कर रहे है| इसके आगे जरूरत पडी तो युक्रेन रशियन हमलों को प्रत्युत्तर देने के लिए तैयार है, यह चेतावनी युक्रेन के नौसेना प्रमुख ने दी है| रशिया ने ‘सी ऑफ एझोव्ह’ में युक्रेन के जहाज कब्जे में लिए थे| इसे एक महीना पूरा रो रहा है और अभी भी इस प्रश्‍न पर हल निकला नही है| इस पृष्ठभुमि पर युक्रेन के नौसेना प्रमुख ने दिया इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है|

नौसेना प्रमुख, चेतावनी, सी ऑफ एझोव्ह, जहाज, जहाजों पर कार्रवाई, युक्रेन, ब्रिटेन

नवंबर २५ के दिन क्रिमिआ के निकट कर्श की खाडी से युक्रेनी नौसेना की दो गनबोटस् और एक टगबोट ‘एझोव्ह सी’ में पहुंची थी| यह जहाज बिना किसी सूचना से रशियन समुद्री क्षेत्र में पहुंचे थे, यह आरोप करके रशिया ने इन जहाजों पर कार्रवाई की थी| इस कार्रवाई में इन जहाजों पर मौजूक तीन कर्मचारी जख्मी हुए और रशियन रक्षा बलों ने इन जहाजों पर मौजुद कर्मचारी और अधिकारियों को गिरफ्त में लिया| उसके बाद युक्रेन ने कडी प्रतिक्रिया दर्ज करके निकटतम हिस्से में ‘मार्शल लॉ’ जारी करने का ऐलान किया था|

संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद, युरोपीय देश और अमरिका ने दबाव बनाने पर भी रशिया ने अपनी आक्रामकता बरकरार रखती थी| साथ ही युक्रेन के सरहदी क्षेत्र के निकट दुबारा लष्करी जमावडा शुरू किया है और क्रिमिआ के क्षेत्र में प्रगत ‘एस-४००’ हवाई सुरक्षा यंत्रणा की तैनाती करने की जानकारी सामने आ रही है| रशिया की इन गतिविधियों के बाद नाटो के साथ अमरिका और ब्रिटेन ने युक्रेन के साथ डटकर खडे रहने का तय किया| इसके लिए युक्रेन के समुद्री क्षेत्र में युद्धपोत तैनात करने के संकेत भी दिए गए थे|

अंतरराष्ट्रीय समुदायक के समर्थन के बलबुते पर युक्रेन ने अपनी नीति भी आक्रामक की है और फिर से ‘सी ऑफ एझोव्ह’ की समुद्री क्षेत्र में अपने पोत रवाना करने के संकेत दिए है| इसके साथ ही अब रशिया के साथ आमने सामने संघर्ष करने की तैयारी दिखाकर युक्रेन ने पीछे हटने की संभावना नही है, यह दर्शाया है|

रशियाने पिछले चार वर्ष से हम पर युद्ध थौप रहा है और यह संघर्ष समुद्री क्षेत्र में भी शुरू है| हमारा मन हो या ना हो देश की सार्वभौमत्व की रक्षा करने की जिम्मेदारी से बच नही सकते| कर्च की खाडी यह भी युक्रेन के सार्वभौमत्व का हिस्सा है| यदि

रशिया ने हमला किया तो युक्रेन भी कडा जवाब देगा और इस समय हम अलग हथियारों का इस्तेमाल कर सकते है, इन शब्दों में युक्रेन के नौसेना प्रमुख वाईस एडमिरल आंद्रिय तारासोव इन्होंने कडी चेतावनी दी है|

युक्रेन के विदेश मंत्री पावलो क्लिमकिन इन्होंने भी रशिया के मुद्दे पर आक्रामकता का समर्थन करके युक्रेन के पोत दुबारा कर्च की खाडी में प्रवेश करेंगे, यह इशारा दिया है| इसके लिए युक्रेन अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सहायता लेगा, यह संकेत भी उन्होंने दिए है|

युक्रेन की इस आक्रामकता को रशियाने जवाब दिया है और पश्‍चिमी देश युक्रेन की दबाव का बलि होकर कर्च की खाडी में उकसाने वाली गतिविधियां करने से दूर रहे, यह चेतावनी भी दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.