रशिया के खिलाफ प्रतिकार की मुहिम में – छह हज़ार किलोमीटर्स का क्षेत्र पर कब्ज़ा करने का युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष का दावा

किव/मॉस्को – रशियन फौजों पर युक्रेन द्वारा जारी प्रतिकार की तीक्षणता अधिक बढने के संकेत मिल रहे हैं। सितंबर के आरंभ में शुरु किए की गई मुहिम के बाद पिछले १२ दिनों में रशिया के कब्ज़े वाले छह हज़ार किलोमीटर्स के परिसर पर दुबारा नियंत्रण पाने का दावा युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने किया है। इसमें खार्कीव समेत दक्षिण युक्रेन के भाग का भी समावेश होने की बात ज़ेलेन्स्की ने कही। युक्रेन को मिल रही इस सफलता की पृष्ठभूमि पर पश्चिमी देश लंबी दूरी के मिसाईलों की आपूर्ति कर, ऐसी आग्रहपूर्ण मांग युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ने की है। तो, खार्किव में पीछे हटने पर टीकाओं के बावजूद युक्रेन की मुहिम में बदलाव नहीं किए जाएंगे, ऐसी जानकारी रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्रि पेकोव ने दी है।

पिछले कुछ दिनों में युक्रेन की सेना को खार्कीव प्रांत में बडी सफलता मिलने की बात का पता चला है। इस भाग में तैनात रशियन लश्करी टुकडियां पीछे हटीं और सैंकडों जवानों को युद्ध अपराधी के तौर पर गिरफतार किया गया, ऐसा युक्रेन का कहना है। युक्रेन की फौजें रशिया की सीमा पर पहुंचने के दावे भी किए जा रहे हैं। रशियन सेना अपने शस्त्र, टैंक्स और अन्या सामग्री छोड़कर भागने के फोटोग्राफ्स युक्रेन समेत आंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने प्रसिद्ध किए हैं। रशियन वर्तुल में भी पीछे हटने से तीव्र प्रतिक्रिया आई है और रशिया के कुछ नेता तथा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के समर्थकों ने बडे बदलावों की मांग की है, ऐसा कहा गया है। इस पृष्ठभूमि पर युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष का दावा ध्यान आकर्षित करता है।

‘सितंबर की शुरुआत से युक्रेन के लश्कर ने छह हज़ार चौरस किलोमीटर का भूभाग मुक्त करने में सफलता पाई है। इसमें पूर्व एवं दक्षिण युक्रेन के भागों का समावेश है। युक्रेनी लश्कर आगे कूच कर रहा है’, ऐसा दावा युक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने किया। ज़ेलेन्स्की के इन दावों पर अमेरिका से प्रतिक्रिया आई है। प्रतिकार की मुहिम चाहे अभी ही शुरु हुई हो फिर भी युक्रेन की सेना की प्रगति लक्षणीय है, ऐसा अमेरिका के विदेशमंत्री ऐंथनी ब्लिंकन ने कहा है। तो, युक्रेन की सेना की सफलता के बाद राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की ने फिर से अधिक शस्त्रों की आपूर्ति की मांग की है। युक्रेनी राष्ट्राध्यक्ष ने अमेरिका से लंबी दूरी के बैलेस्टिक मिसाईलों की मांग करने का दावा अमेरिकी माध्यमों ने किया है। युरोपिय देशों से भी युक्रेन ने अधिक शस्त्रों की मांग करने की जानकारी सूत्रों नें दी है।

तो खार्कीव में लगे धक्के के बाद भी रशिया की युक्रेन में मुहिम एवं उसके उद्देश्यों में कोई बदलाव ना होने का खिलासा रशिया के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने किया। खारिकीव में पीछे हटने के बाद तमतमाए हुए कुछ रशियन नेता एवं लश्करी अधिकारियों ने सीधे युद्ध की घोषणा करके लश्करी गतिविध्यां शुरु करने की मांग की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पेस्कोव ने स्पष्ट किया कि, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.