ट्रम्प से चीन के २०० अरब डॉलर के आयात पर १० प्रतिशत कर की घोषणा – चीन से प्रतिउत्तर की चेतावनी

व्यापार युद्ध का नया भड़का

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/बीजिंग – अमरिका को व्यापार में योग्य बर्ताव मिले इस बिनती को चीन ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है और चीन के लगभग २०० अरब डॉलर के आयात पर १० फ़ीसदी कर जारी करने की घोषणा डोनाल्ड ट्रम्प ने की है। इस कार्रवाई पर चीन ने प्रतिउत्तर में अमरिका को लक्ष्य करने का प्रयत्न किया तो २६८ अरब डॉलर्स के आयात पर कर जारी करने की घोषणा की जाएगी, ऐसी चेतावनी ट्रम्प ने दी है। इस चेतावनी पर प्रतिक्रिया देकर चीन ने प्रत्युत्तर की धमकी दी है। अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा हुई घोषणा ने जागतिक वित्त व्यवस्था में व्यापारयुद्ध का नया भड़का उड़ाया है और उसके तीव्र परिणाम सहन करने होंगे ऐसे संकेत अंतर्राष्ट्रीय नेता तथा विश्लेषकों से दिए जा रहे हैं।

१० प्रतिशत कर, घोषणा, द्विपक्षीय व्यापार, व्यापारयुद्ध, अमरिका, चीन, स्मार्टवॉच

अमरिका ने पिछले ६ महीनों में चीन के ५० अरब डॉलर के आयात पर कर जारी किया है और सभी के सभी लगभग ५०० अरब डॉलर के आयात पर कर जारी करने की धमकी दी थी। अमरिका को प्रतिउत्तर देते हुए, चीन ने अमरिका से हो रही ५० अरब डॉलर के आयात पर कर जारी किए हैं। पर आगे चलकर अमरिका के कार्यवाहियों को प्रत्युत्तर देना चीन के लिए अधिक अधिक कठिन होता जा रहा है। व्यापार युद्ध में शुरुआती समय में आक्रामक घोषणा के बाद चीन ने अमरिका से लगातार चर्चा की भूमिका ली थी। पर उससे कुछ भी निष्पन्न ना होने की बात ट्रम्प ने कि नई घोषणा से स्पष्ट हो रही है।

पिछले कई महीनों से हम चीन को द्विपक्षीय व्यापार में होनेवाले गैर व्यवहार रोकने के लिए विनती कर रहे थे। अमरिकी कंपनियों को योग्य और चीनी कंपनियों को अमरिका में जो बर्ताव मिल रहा है उसी तरह बर्ताव मिले ऐसा आवाहन किया था। अमरिका को किस प्रकार का बदलाव चाहिए, इस बारे में हमने अपनी भूमिका स्पष्ट की थी। चीन को अनेक बार अवसर दिए गए थे। पर अब तक चीन ने किसी भी प्रकार का बदलाव करने की इच्छा नहीं दिखाई है, ऐसे शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्पने चीन के आयात पर प्रतिबंध जारी करने की घोषणा की है।

१० प्रतिशत कर, घोषणा, द्विपक्षीय व्यापार, व्यापारयुद्ध, अमरिका, चीन, स्मार्टवॉच

चीन के २०० अरब डॉलर्स के आयात पर १० फ़ीसदी कर जारी किया जा रहा है। जिसमें अन्न धान्य, मास, कपड़े, घरेलु उत्पादन, राउटर्स जैसे लगभग ५००० से अधिक उत्पादनों का समावेश है। स्मार्टवॉच, बाइसिकल हेलमेट जैसे ३०० उत्पादन उस सूची से निकालने की जानकारी अमरिकी यंत्रणा ने दी है। नए प्रतिबंध २४ सितंबर से लागू होने वाला है और नए वर्ष से १० फ़ीसदी से बदले २५ फ़ीसदी कर जारी होने की बात अमरिका के अधिकारियों ने स्पष्ट की है।

ट्रम्प इनकी घोषणा पर चीन ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है और जैसे को तैसा प्रत्युत्तर देने की चेतावनी भी दी है। पर प्रत्युत्तर में क्या कार्रवाई होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है। अमरिका के साथ फिलहाल शुरू व्यापारी चर्चा रोकने के संकेत चीन के कुछ अधिकारियों ने दिये है। पर इस विषय के जानकारी को समर्थन नहीं मिला है। अमरिका के २०० अरब डॉलर की कार्रवाई को प्रत्युत्तर देने के लिए चीन ने अमरिका के ६० अरब डॉलर की आयात पर कर जारी करने की तैयारी कि है, यह बात कही जा रही है।

ट्रम्प द्वारा कि गई नए करों की घोषणा से अमरिका एवं चीन में व्यापार युद्ध की व्याप्ति अधिक बढ़ी है और उसका अन्य देशों को झटका लगेगा ऐसा डर जापान तथा ऑस्ट्रेलिया ने व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.