माओवादियों ने किए ‘आयईडी’ के विस्फोट में तीन सैनिक घायल

रायपूर/रांची – छत्तीसगड़ के नारायणपुर में सुरक्षा बल के सैनिकों को लक्ष्य करने के लिए माओवादियों ने किए ‘आयईडी’ के विस्फोट में ‘आयटीबीपी’ का एक सैनिक घायल हुआ। इसी बीच झारखंड़ के लोहदर्गा ज़िले में माओवादियां ने किए ‘आयईडी’ के विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हुए.

ied-blast-jharkhand-maoistशुक्रवार की सुबह ‘इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल’ (आयटीबीपी) ने माओवादियों के विरोध में सर्च मुहिम चलाई थी। इस दौरान माओवादियों ने कोहकमेटा-कचपाल मार्ग पर ‘आयईडी’ का विस्फोट किया। इस घटना में ‘आयटीबीपी’ के ५३वीं बटालियन की चार्ली कंपनी का सैनिक घायल हुआ। घायल सैनिक का नाम मोहित कुमार बताया गया है। इसे ज़िला अस्पताल में दाखिल किया गया है। उसकी स्थिति स्थिर होने की जानकारी पुलिस अधिक्षक मोहित गर्ग ने साझा की।

इसके अलावा विजापुर में माओवादी कमांडर सुखराम ओयम ने आत्मसमर्पण किया। उसके सिर पर एक लाख रुपयों का इनाम था। माओवादी संगठन से तंग आकर उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। वह भैरमगड क्षेत्र समिती का कमांडर था। सुखराम ने वर्ष २००५ में माओवादी संगठन में प्रवेश किया था। माओवादी संगठन में एक-दूसरे के साथ विवाद होने की बात बीते कुछ दिनों से सामने आ रही है। छत्तीसगड़ के बिजापुर ज़िले में पांच माओवादियों की उनके ही सहयोगियों ने हत्या की थी। साथ ही कई माओवादी अब माओवादियों की विचारधारा से निराश होकर संगठन छोड़ रहे हैं।

इसी बीच झारखंड़ में भी माओवादियों ने आयईडी का विस्फोट किया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए। ‘सीआरपीएफ’ और पुलिस शाही घाट इलाके में सर्च मुहिम चला रहे थे, तभी माओवादियों ने यह विस्फोट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.