पाकिस्तान की गोलीबारी में भारत के तीन सैनिक शहीद – भारत के प्रत्युत्तर में पाकिस्तानी सेना का बड़ा नुकसान होने का दावा

श्रीनगर – जम्मू-कश्‍मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने की हुई गोलीबारी और मॉर्टर्स हमलों में भारत के तीन सैनिक शहीद हुए एवं पांच घायल हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी पर तोपों से जवाब दिया है। इससे पाकिस्तान का बड़ा नुकसान हुआ है और पाकिस्तान में २० लोग मारे जाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, इससे संबंधित अधिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

तीन सैनिक शहीद

गुरूवार के दिन जम्मू-कश्‍मीर की नियंत्रण रेखा पर नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सुबह से ही मॉर्टर्स के हमले शुरू किए। इसके अलावा पाकिस्तान की सेना ने केरन और माछील सेक्टर में गोलीबारी की है। नौगाम में पाकिस्तान की गोलीबारी में भारत के दो सैनिक शहीद हुए। तभी बुधवार के दिन पुंछ ज़िले की कृष्णाघाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने की हुई गोलीबारी में भारतीय सेना के लान्स नायक करनेल सिंह शहीद हुए।

भारतीय सेना पाकिस्तान की इस उकसानेवाली हरकत को मुँहतोड़ जवाब दे रही है। यह संघर्ष अभी जारी होने की बात कही जा रही है। मात्र सितंबर महीने में पाकिस्तान ने ४७ बार युद्धविराम तोड़ा है। बीते आठ महीनों में पाकिस्तान ने तीन हज़ार से अधिक बार युद्धविराम तोड़ा है। लेकिन, हर बार पाकिस्तान को भारतीय सेना से बड़ी मार पड़ रही है। लेकिन, ऐसा होते हुए भी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की हरकतें बंद नहीं हुई हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले अमरीकी विश्‍लेषकों ने भारत और पाकिस्तान में युद्ध होने की संभावना है, यह ड़र व्यक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.