अफ़गानिस्तान में तालिबान का अग्रेषण

  • २ महीनों में १७ जिलों पर तालिबान का कब्ज़ा
  • ४ दिनों में १०० से अधिक अफ़गान सैनिक ढ़ेर
  • १२ घंटों के संघर्ष में २५ की मौत

अग्रेषणकाबुल – तालिबान के आतंकियों ने बीते १२ घंटों के दौरान किए हमलों में २५ लोग मारे गए हैं। इस दौरान तालिबान के आतंकियों ने काबुल में एक विवाह समारोह में हमला करने से पांच की मौत हुई। इसके अलावा घोर प्रांत में हुए तालिबान के हमले में २० अफ़गान सैनिक मारे गए। बीते चार दिनों में हुए आतंकी हमलों में मारे गए अफ़गान सैनिकों की संख्या १०० से अधिक हुई है। बीते दो महीनों के दौरान तालिबान ने अफ़गानिस्तान के १७ जिलों पर कब्ज़ा करने की खबर प्राप्त हुई है। अफ़गानिस्तान से अमरिकी सैनिकों की वापसी के दौरान तालिबान का यह अग्रेषण ध्यान आकर्षित कर रहा है।

अफ़गानिस्तान के कुल ४०३ जिलों में से १८० से अधिक जिलों में अफ़गान सेना और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है। इसके अलावा लगभग ८० जिलों पर तालिबान ने कब्ज़ा किया है और १३० जिले अभी भी अफ़गान सरकार के नियंत्रण में हैं। बीते दो महीनों में तालिबान के हमलों की तीव्रता बढ़ी है और बघलान, बदघीस प्रांत में अफ़गान सेना को तालिबान का मुकबला करना मुश्किल हो रहा है।

अफ़गान वृत्तसंस्था ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार बीते चौबीस घंटों के दौरान तालिबान ने तोलाक और झारे जिलों पर कब्ज़ा किया है। इनमें से तोलाक में हुए संघर्ष के दौरान अफ़गान सेना के २० सैनिक मारे गए हैं और लगभग इतने ही सैनिक घायल हुए हैं। इसके अलावा तालिबान ने १० अफ़गान सैनिकों का अपहरण करने की जानकारी इस वृत्तसंस्था ने प्रदान की है। इसी बीच झारे जिले में सुरक्षा यंत्रणाओं को समय पर सहायता प्राप्त ना होने से तालिबान ने वहां कब्ज़ा किया, यह बात अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट की।

अग्रेषणदो दिन पहले ही अफ़गानिस्तान के अलग अलग प्रांतों में हुए संघर्ष के दौरान ८० अफ़गान सैनिक और १०० तालिबानी आतंकियों के मारे जाने की खबर स्थानीय वृत्तसंस्था ने प्रदान की थी। इस वजह से अफ़गानिस्तान में जारी इस संघर्ष में बड़ी संख्या में अफ़गान सैनिकों के मारे जाने की बात दिखाई दे रही है। साथ ही राजधानी काबुल में हर दिन हमले हो रहे हैं। काबुल के पघमान जिले में आयोजित विवाह समारोह पर हमला करके पांच लोगों का अपहरण करके उनकी हत्या की गई। इस हमले के लिए तालिबान ही ज़िम्मेदार होने का आरोप स्थानीय पुलिस अफसर ने लगाया है। अफ़गान सेना द्वारा भी तालिबान को प्रत्युत्तर दिया जा रहा है। अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने बीते चौबीस घंटों के दौरान १४ प्रांतों में कार्रवाई करके १५२ तालिबानियों को ढ़ेर करने का दावा किया है।

इसी बीच, तालिबान ने शनिवार के दिन जारी किए निवेदन में नाटो के सदस्य देशों को नए इशारा दिया। अफ़गिनिस्तान के हवाई अड्डे और दूतावासों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी अफ़गानियों की है और विदेशी सेना अफ़गानिस्तान में रुके नहीं, यह इशारा तालिबान ने दिया है। अमरीकी और नाटो सेनाओं की वापसी के बाद काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा करने के लिए अफ़गानिस्तान में अपने सैनिक तैनात रखने का प्रस्ताव तुर्की ने पेश किया था। लेकिन, नाटो के सदस्य तुर्की को यह अवसर नहीं दिया जाएगा, यह बात तालिबान ने फिर से स्पष्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.