अमरिकी ‘बी-२५ बॉम्बर’ गिराने का तालिबान ने किया दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकाबुल – अमरिकी वायुसेना का प्रगत और अत्याधुनिक लड़ाकू ‘बी-५२ स्ट्रॅटेजिक बॉम्बर’ विमान गिराने का दावा तालिबान ने किया हैं| दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान के हेल्मंद प्रांत में यह घटना घटीत होने का दावा किया जा रहा हैं और अमरिका तथा अफगानिस्तानने इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी हैं| तीन दिनों पहले तालिबानने अमरिका के ‘बगराम एअरबेस’ के पास किए हमले में तीन अमरिकी सैनिकों की जान गई थीं| उस के पश्चात सीधा अमरिका के विमान को लक्ष्य करते हुए तालिबान ने अपनी बढ़ती ताकत दिखाने का प्रयत्न किया हैं|

पिछले कुछ महीनों से अमरिका और तालिबान में अफगान शांति प्रक्रिया के मुद्दे पर चर्चा शुरू हैं| यह चर्चा शुरू होते हुए ही तालिबान ने अफगानिस्तान में अपने हमलों की तीव्रता बढ़ाने का दिखाई देता हैं| पिछले दो सप्ताह में तालिबानने अफ़ग़ानिस्तान के कई प्रांतों में लष्करी अड्डे, पुलिस चौकियां, सरकारी कार्यालयों पर बड़ी तादाद पर हमलें किए है और उसमें लगभग ३०० से ४०० लोगों की जान गई हैं| तालिबान ने कुछ रणनीतिक रूप से अहम क्षेत्रों पर फिर से अपनी पकड़ सक्षम करने में सफलता प्राप्त करने के दावे भी किए जा रहे हैं|

इस पृष्ठभूमि पर अमरिका का ‘स्ट्रॅटेजिक बॉम्बर’ गिराने का तालिबान का दावा ध्यान आकर्षित करने वाला साबित होता हैं| तालिबान के प्रवक्ता ने इस हमले की जानकारी देते हुए ‘मुरासेलन’ इस सिरियन वेबसाइट ने उसे प्रसिद्ध किया हैं| ‘तालिबान के मुजाहिदीन ने हेल्मंड प्रांत के वशिर जिले में होने वाले लार विभाग में अमरिका के ‘बी-५३ बॉम्बर’ विमान को लक्ष्य किया था| बुधवार सुबह यह हमला किया गया था, ऐसी जानकारी प्रवक्ता ने दी हैं|

हमले में विमान के सभी जवान मारे जाने का भी बताया जाता हैं| तालिबान ने अमरिका के बॉम्बर विमान को लक्ष्य करने की अफगानिस्तान की यह पहली घटना मानी जाती हैं| इससे पहले तालिबान ने अमरिका तथा नाटो की सेनाओं के हेलीकॉप्टर्स तथा ड्रोन्स को लक्ष्य करने की खबरें सामने आई थीं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.