यूक्रैन समस्या का हल निकालना हैं तो हथियार की सप्लाई बंद करें – पश्‍चिमी देशों को रशिया की चेतावनी

मास्को/वॉशिंग्टन – अमरीका और नाटो कोे यूक्रैन के संकट पर यदि सच  में हल निकालना हैं तो उन्हें जगना होगा और यूक्रैन की हुकूमत को हथियार करना बंद करना होगा, ऐसीं तीखीं चेतावनी रशिया के विदेशमंत्री सर्जेई लैव्हरोव्ह ने दी| विदेशमंत्री लैव्हरोव्ह ने पश्‍चिमी देशोंने लगाए प्रतिबंधों को भी लक्ष्य किया हैं और रशिया कभी भी प्रतिबंधों से मुक्त नही थी, इसपर ध्यान आकर्षिथ किया| यूक्रैन के साथ शांतिवार्ता करते हुए इसमें प्रतिबंधों का मुद्दा उठाया जाएगा, यह भी रशियन विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया| इसी बीच, रशिया की सेंट्रल बैंक ने बांड़ का पेमेंट करने की जानकारी अमरीका ने प्रदान की है|

अमरीका और पश्‍चिमी मित्रदेशों ने पिछले कुछ दिनों में यूक्रैन के लिए भारी मात्रा में हथियारों की सप्लाई करने का ऐलान किया हैं| इसमें अरबों डॉलर्स के हथियारों का समावेश हैं| यूक्रैन के राष्ट्राध्यक्ष ने इसके लिए पश्‍चिमी देशों के प्रति आभार जताने की बात भी सामने आ रही हैं| इस पृष्ठभूमि  पर रशियन विदेशमंत्री ने अमरीका के साथ पश्‍चिमी देश यूक्रैन को लेकर अपना रहीं नीति को लक्ष्य किया| रशिया और यूक्रैन के बीच जारी संघर्ष पश्‍चिमी देशों द्वारा एक ध्रूवीय विश्‍व तैयार करने की कोशिशों का असर हैं, ऐसी आलोचना  रशियन विदेशमंत्री ने की|

अमरीका और पश्‍चिमी देशों की नीति कॉलनाइजेशन की नयी नीति का हिस्सा होने का दावा करके रशिया का संघर्ष इससे विश्‍व को मुक्त करने के लिए हैं, इसपर भी लैव्हरोव्ह ने ध्यान आकर्षित किया| अमरीका और नाटो ने हमेशा से ही यूक्रैन का इस्तेमाल रशिया को रोकने के लिए किया हैं, ऐसा विदेशमंत्री लैव्हरोव्ह ने कहा| साल २०१४ में यूक्रैन को उकसाने और विद्रोह कराने में पश्‍चिमी देशों का हाथ था, इसकी याद भी उन्होंने करायी| मौजूदा जारी युद्ध पर शांतिवार्ता ना हो, इसी मंशा से पश्‍चिमी देश अड़ंगे बना रहे हैं, यह आरोप भी उन्होंने लगाया|

इसी बीच, रशिया की सेंट्रल बैंक ने पिछले कुछ दिनों में बांड़ का पेमेंट करने की जानकारी सामने आयी हैं| रशियन अर्थव्यवस्था ‘डिफॉल्ट’ घोषित होगी, ऐसें दावे कई विश्‍लेषक और विशेषज्ञ खर रहे थे| रशियन बैंक ने बांड़ का पेमेंट करने से इन दावों पर तमाचा जड़ा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.