होंडुरास से आ रहे शरणार्थियों को रोकने के लिये राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जारी किया नया आदेश

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – होंडुरास से अमरिका में घुसपैठ करने के लिये आ रहे शरणार्थियों के झुंड अमरिका की सरहद के लिये खतरा साबित हो रहे है| इन के विरोध में राष्ट्रीय हितसंबंधों की सुरक्षा के लिये कार्यवाही जरूरी है, ऐसा कह कर राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने शरणार्थियों के झुंड रोकने के लये नये आदेश जारी किये है| इस आदेश से मेक्सिको के जरिये अमरिका में घुसपैठ करने वालों को बतौर शरणार्थि स्वीकारा नही जायेगा| इस आदेश का अंमल शनिवार से शुरू हो रहा है|

होंडुरास इस मध्य अमरिकी देश से हजारों की तादात में निकले शरणार्थियों के झुंड मेक्सिको के रास्ते अमरिका में घुसपैठ करने की तैयारी में है| इन शरणार्थियों के झुंड में कई गुनाहगार और बुरे लोग शामिल है ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने किया था| इसके बाद, शरणार्थियों के यह झुंड अमरिका के उपर आक्रमण है, ऐसा आरोप करके ट्रम्प ने मेक्सिको की सीमा पर १०,००० से अधिक अमरिकी सैनिक और नॅशनल गार्डस् तैनात किये है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की चेतावनी और सेना की तैनाती के बाद भी शरणार्थियों के झुंड आगे बढ रहे है, इसकी वजह से अब राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अधिक आक्रामक भुमिका अपना रहे है| होंडुरास से आ रहे शरणार्थियों का अमरिका में प्रवेश और उन्हे मिल रही अस्थाई मान्यता ही ट्रम्प ने अवैध घोषित की है| इस के लिये सत्ता पर आने के बाद इस्लामी देशों से आ रहे शरणार्थियों को रोकने के लिये जारी किये आदेश के जैसेही खास आदेश उन्होंने जारी किया है|

अमरिका और मेक्सिको की सरहद लांघ कर अमरिका में प्रवेश करने की कोशिश में आ रहे शरणार्थियों के प्रवेश पर पाबंदी जारी की गई है| यह पाबंदी आदेश लागू होने के बाद ९० दिन तक कायम जारी रहेगी| अपने नये आदेश में ट्रम्प ने शरणार्थियों के झुंड ने मेक्सिको मे की हुई हिंसा और मेक्सिकन सरकारने उन्हे स्वीकारने के विषय में किया इनकार इस का भी जिक्र किया है|

ट्रम्प इनके इस आदेश को न्यायालय में चुनौती देने की चेतावनी कुछ स्वयंसेवी संगठन दे रही है| अमरिका का अंतर्गत सुरक्षा विभाग और संबंधित प्रणाली ने शनिवार से ही इस आदेश का पालन शुरू करने के संकेत दिये है| इस वजह से अमरिका-मेक्सिको सरहद पर बनी परिस्थिती और खराब होने के संकेत प्राप्त हो रहे है| इस परिस्थिती के कडे परिणाम अमरिका के राजकिय गतिविधियों पर हो सकते है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने जारी किया यह आदेश अमरिका के ‘बर्थराईट सिटिझनशिप’ अधिकार के विरोध में हो रही कार्यवाही है, ऐसा दावा हो रहा है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने सिर्फ अमरिका में जनम हुआ है इस लिये सिधे तौर पर अमरिकी सिटिझनशिप देने की विकल्प को कडा विरोध किया है और इस की वजह से देश की सुरक्षा के लिये खतरा बन रहा है, यह चेतावनी भी दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.