चीन जल्द ही विश्व का नेतृत्व करके पैलेस्टाईन का समर्थन करेगा – ‘फताह’ पार्टी के वरिष्ठ नेता का दावा

रामल्ला – ‘चीन का उदय हो रहा है और जल्द ही चीन विश्‍व का नेतृत्व करेगा। पैलेस्टाईन की जनता अपने स्वतंत्र राष्ट्र के मुद्दे पर जो भी भूमिका अपनाएगी, इसका चीन समर्थन करेगा’, यह विश्‍वास वेस्ट बैंक की ‘फताह’ पार्टी के नेता अब्बास ज़ाकी ने व्यक्त किया।

china-palestine-2पैलेस्टाईन के वेस्ट बैंक में महमूद अब्बास की फताह पार्टी प्रशासन संभाल रही है। इसके अलावा गाज़ापट्टी में आतंकी हमास संगठन का वर्चस्व है। अब्बास के नेतृत्व की फताह पार्टी अधिक उदार गुट माना जाता है। अब्बास ने इस्रायल के साथ द्विराष्ट्र से संबंधित विवाद का हल बातचीत के ज़रिये निकालने की नीति अपनाई है। कुछ दिन पहले इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष अब्देल अल-सिसी के साथ मुलाकात के दौरान भी अब्बास ने इस्रायल के साथ बातचीत करने की तैयारी जताई थी।

लेकिन, अब्बास की पार्टी की सेंट्रल कमिटी के सदस्य ज़ाकी ने बीते हफ्ते में पैलेस्टिनी समाचार चैनल से बातचीत करते समय इस्रायल के खिलाफ ज़हर उगला था। ‘वर्तमान स्थिति में अमरीका और यूरोप में निश्चितरूप से कुछ गंभीर बदलाव हो रहे हैं। लेकिन, विश्‍व की उभरती महासत्ता चीन आपके पक्ष में है, यह ना भूलें। जल्द ही चीन इस विश्‍व का नेतृत्व करेगा’, यह दावा ज़ाकी ने किया। साथ ही पैलेस्टाईन के मुद्दे पर चीन की अब तक की भूमिका भी ज़ाकी ने याद दिलाई।

china-palestine-1चीन के ऐलान के अनुसार, पैलेस्टाईन की आज़ादी और पूर्व जेरूसलम को पैलेस्टाईन की राजधानी घोषित किए बगैर इस क्षेत्र में शांति स्थापित नहीं हो सकती। इसलिए पैलेस्टिनी नागरिक जो भी कहेंगे, उसे चीन का पूरा समर्थन रहेगा। अर्थात यदि कल पैलेस्टिनी नागरिक जॉर्डन की नदी से भूमध्य समुद्र तक के क्षेत्र पर अपना ही अधिकार होने के दावे पर ड़टे रहे तो इसे भी चीन स्वीकृति प्रदान करेगा। लेकिन, वे इस तरह की आत्मघाती माँग नहीं करेंगे, यह उन्हें भी ज्ञात है। इसी वजह से इस्रायल को ज़हर का हर घूंट पीने के लिए मज़बूर करने की तैयारी करना पैलेस्टिनी नागरिक शुरू करें’, ऐसा उकसानेवाला बयान ज़ाकी ने किया।

इसके बाद फताह के नेता ज़ाकी ने इस्रायल को फटकार लगाकर अमरीका को भी धमकाया। ‘हमारी सेना आत्मरक्षात्मक है और हमारे देश का लोकतंत्र रेगिस्तान के सुखद हरित क्षेत्र की तरह है, यह दावा इस्रायल करता है। लेकिन, यह इस्रायल की दुष्टता है और इस्रायली जनता दुष्ट, वर्ण द्वेषी एवं खूनी है। इसके विपरीत पैलेस्टिनी नागरिक ही अधिक दबाव का शिकार हुए हैं। पैलेस्टिनी नागरिक शांति के और इस्रायल की अस्थिरता के दूत हैं, इसका विश्‍व को जल्द ही पता चलेगा। अमरीका भी अपनी भूमिका में बदलाव करे वरना वह भी अलग-थलग हो जाएगी’, यह इशारा फताह के नेता ज़ाकी ने दिया।

इसी बीच पैलेस्टिनी नेता के इस उकसावे को इस्रायल ने नजरअंदाज किया है। इसके विपरीत अरब देशों की सहायता से पैलेस्टाईन के विवाद का हल निकालने के लिए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट कोशिश कर रहे हैं, यह दावा भी हो रहा है। बीते महीने से इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष सिसी और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला के साथ मुलाकात के दौरान इस बात की चर्चा होने की जानकारी भी सामने आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.