वैश्विक अर्थव्यवस्था को बचाना है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने ईरान को रोकने के अलावा अन्य विकल्प नहीं – सौदी के क्राउन प्रिन्स का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररियाध: ‘खाडी क्षेत्र में ईरान की आक्रामकता को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान के विरोध में कडी और पुख्ता भूमिका अपनाए, नही तो इस क्षेत्र में बने तनाव से संघर्ष शुरू होगा| ऐसा हुआ तो सौदी या खाडी क्षेत्र के देशों के साथ दुनिया की अर्थव्यवस्था भी टुट गिरेगी| ईंधन के दाम सोच भी नही सकते, इतने गुना बढेंगे’, यह इशारा सौदी अरब के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने दिया है|

सौदी के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने चार दिन पहले अमरिकी समाचार चैनल को दी हुई मुलाकात में ईरान को रोकना यह सौदी की नही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जरूरत होने का एहसास दिलाया| १४ सितंबर के दिन सौदी के दो ईंधन परियोजनाओं पर मुरखता के साथ किए हमलों के लिए ईरान ही जिम्मेदार होने का आरोप क्राउन प्रिन्स मोहम्मद ने किया| ईरान के इन्हीं हमलों की वजह से खाडी क्षेत्र में तनाव बढा है और लष्करी संघर्ष की संभावना भी बढी  है| ऐसा होते हुए भी ईरान के साथ बने विवाद पर बातचीत के जरिए हल निकालने के लिए सौदी उत्सुक है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इसके लिए कोशिश करें, ऐसा प्रिन्स मोहम्मद ने कहा है|

‘यदि ईरान को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कडी और पुख्ता भूमिका अपनाई नही तो संघर्ष होकर रहेगा और इस संघर्ष की वजह से जागतिक हितसंबंधों को खतरा बनेगा| ईंधन की निर्यात भी इससे प्रभावित होगी और हमनें जीवन में कभी देखा नही हो ऐसी उंचाई पर ईंधन के दाम जा पहुंचेंगे’, इस ओर प्रिन्स मोहम्मद ने ध्यान आकर्षित किया| सौदी और अरब मित्रदेशों का ईरान के साथ संघर्ष होना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित में नही होगा, इसका एहसास भी सौदी के प्रिन्स ने दिलाया|

‘जागितक ईंधन सप्लाई में से ३० प्रतिशत ईंधन की निर्यात खाडी क्षेत्र से होती है| इसी सागरी क्षेत्र से २० प्रतिशत जागतिक व्यापार भी होता है| जागतिक उत्पाद का चार प्रतिशत हिस्सा भी खाडी क्षेत्र ही रखता है| ऐसे में थोडा सोच लो, यह सभी बंद हुआ तो क्या होगा| इस वजह से सिर्फ सौदी या खाडी देशों का नुकसान नही होगा, बल्कि जागतिक अर्थव्यवस्था टुट गिरेगी’, यह इशारा प्रिन्स मोहम्मद ने दिया|

इस दौरान, येमन में हो रहा संघर्ष रोककर सियासी बातचीत से विवाद का हल निकालने के लिए हम तैयार है, यह बात भी प्रिन्स मोहम्मद ने इस दौरान कही| यह युद्धविराम कामयाब होगी, यह विश्‍वास भी क्राउन प्रिन्स मोहम्मद ने व्यक्त किया| लेकिन, प्रिन्स मोहम्मद के इस मुलाकात के बाद कुछ ही घंटों में हौथी बागियों ने सौदी पर और भी तेज हमलें किए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.