अफ़गान जनता के लिए सौदी की सहायता

रियाध – अफ़गानिस्तान के लगभग ३ करोड़ ८० लाख जनता भूखमरी के भयंकर संकट में फंसने का बयान करके संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अंतरराष्ट्रीय समूदाय से सहायता के लिए गुहार लगाई थी| सौदी अरब ने इसके जवाब में अफ़गानिस्तान के लिए आवश्यक मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए दो विमान रवाना करने की खबर प्राप्त हुई है| इन विमानों ने ६५ टन सहायता से उड़ान भरी है और इसमें अन्न के १,६४७ बास्केटस् होने की जानकारी साझा हो रही है| इसके ज़रिये हम अफ़गान जनता को सहायता प्रदान करने के लिए पहल करेंगे, यह संदेश सौदी ने दिया| लेकिन, अब भी तालिबानी हुकूमत को स्वीकृति प्रदान करने के लिए सौदी तैयार ना होने की बात सामने आ रही है|

वर्ष १९९६ में अफ़गानिस्तान की सत्ता हथियानेवाले तालिबान को स्वीकृति प्रदान करनेवाले पहले तीन देशों में पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात के साथ सौदी अरब का भी समावेश था| लेकिन, इस वर्ष अमरीका की सेनावापसी के बाद अफ़गानिस्तान की सत्ता हथियानेवाली तालिबान को सौदी अरब एवं अन्य अरब देशों ने स्वीकृति प्रदान नहीं की है| सभी देश तालिबान के आतंकी इतिहास की वजह से इस मुद्दे पर अधिक सावधानी बरत रहे हैं| इसके बावजूद अफ़गान जनता को हम सहायता करेंगे, यह संदेश सौदी दे रहा है| इसके लिए सौदी ने मानवीय सहायता अफ़गानिस्तान भेजी है|

सौदी के दो विमान इस सहायता के साथ रवाना होने की जानकारी साझा हो रही है| कुल छह विमानों में १९७ टन सामान भरकर सौदी अफ़गानिस्तान को सहायता प्रदान करेगा, यह जानकारी सौदी के अफसर ने प्रदान की| इन विमानों के अलावा पाकिस्तान के रास्ते तकरीबन २०० ट्रक्स भरकर सहायता भी अफ़गान जनता के लिए प्रदान होगी, ऐसा सौदी के अधिकारी ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.