रशिया पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से डॉलर और यूरो की विश्‍वासार्हता मिट्टी में मिली – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मास्को – ‘पिछले कुछ हफ्तों में कई पश्‍चिमी देशों ने रशिया की निधि और संपत्ति कुर्क करने के अवैध निर्णय लिए| उनके इस निर्णय की वजह से अमरिकी डॉलर और युरो दोनों मुद्राओं की विश्‍वासार्हता मिट्टी में मिली है’, ऐसी फटकार रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने लगायी| पुतिन ने इससे पहले कई बार अमरिकी डॉलर की विश्‍वासार्हता पर सवाल उठाके इसके विकल्प की खोज करने का आवाहन किया था| लेकिन, युरो को लेकर ऐसा बयान करके रशियन राष्ट्राध्यक्ष यूरोपिय देशों को भी संदेश देते हुए दिख रहे हैं|

रशिया पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से डॉलर और यूरो की विश्‍वासार्हता मिट्टी में मिली - राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिनअमरीका और मित्रदेशों ने रशियन अर्थव्यवस्था पर काफी बड़े प्रतिबंध लगाए हैं और रशिया की सेंट्रल बैंक एवं विदेशी मुद्राभंड़ार को लक्ष्य किया है| रशिया के सोने के आरक्षित भंड़ार के खिलाफ भी अब कार्रवाई करने की तैयारी होने लगी है| इन प्रतिबंधों को रशिया ने ’आर्थिक युद्ध’ कहा है और इससे रास्ता निकालने के लिए विभिन्न प्रावधान शुरू किए हैं| कई अध्ययन मंड़ल एवं आर्थिक विशेषज्ञों ने पश्‍चिमी देशों के प्रतिबंधों का रशियन अर्थव्यवस्था मुकाबला कर सकती है, यह दावा भी किया है|

इसी पृष्ठभूमि पर रशिया ने नैसर्गिक ईंधन वायु के निर्यात के लिए कुछ देशों से रुबल का ही स्वीकार करने का ऐलान किया है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इसका ऐलान किया| रशिया में इस्तेमाल करने के लिए पाबंदी लगाई गयी है, ऐसी मुद्राओं का इस्तेमाल नैसर्गिक ईंधन वायु का निर्यात के कारोबार में नहीं होगा, ऐसा पुतिन ने कहा| रशिया के साथ मित्रता के संबंध ना होनेवाले देशों के लिए यह प्रावधान है, यह भी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने स्पष्ट किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.