रशिया की सुरक्षा के लिए ‘बाल्कन’ की स्थिरता जरूरी – रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबेलग्रेड – पश्‍चिमी देश बाल्कन क्षेत्र अस्थिर बनाकर रशिया को चुनौती दे रहे है,यह आरोप रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन इन्होंने किया था| उसके बाद पुतिन बाल्कन क्षेत्र के सर्बिया को भेंट देने पहुंचे है| ‘बाल्कन’ क्षेत्र स्थिर और सुरक्षित रहना सर्बिया के साथ रशिया के भी हित में है’, यह ऐलान उन्होंनी इस दौरान किया| सर्बिया की यात्रा कर रहे राष्ट्राध्यक्ष पुतिन इनका यह विधान यानी ‘नाटो’ में शामिल होने के लिए कोशिश कर रहे बाल्कन देशों को इशारा होने का दावा किया जा रहा है|

रशियन राष्ट्राध्यक्ष गुरूवार के दिन सर्बिया पहुंचे| इस दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन इन्होंने सर्बिया के राष्ट्राध्यक्ष ‘अलेक्झांडर वुचिच’ इनसे भेंट करके कुछ अहम समझौते किए| इस में परमाणु उर्जा, गैस की आपुर्ति का समावेश है और सर्बिया की अर्थव्यवस्था में बडा निवेश करने का ऐलान भी पुतिन इन्होंने किया| साथ ही रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने बाल्कन में सर्बिया के पडोसी देशों के लिए रशिया के साथ सहयोग करने का प्रस्ताव रखा| यह प्रस्ताव रखते समय बाल्कन स्थिर और सुरक्षित रहना जरूरी है, यह राष्ट्राध्यक्ष पुतिन इन्होंने कहा|

आग्नेय युरोप के क्रोएशिया, बोस्निया ऍण्ड हर्झेगोव्हेनिया, स्लोव्हेनिया, मॉंटेनेग्रो, मॅसिडोनिया, कोसोवो और सर्बिया यह बाल्कन देश के तौर पर जाने जाते है| इनमें से सर्बिया के अलावा अन्य देश नाटो की सदस्यता प्राप्त करने के लिए कोशिश कर रहे है| बाल्कन देश नाटो में शामिल हुए तो उसका सीधा रशिया की सुरक्षा पर असर होगा, यह चिंता रशिया को सता रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.