रशिया का ‘न्यूक्लियर ट्रायड’ विश्व में शक्ति संतुलन बनाए हैं – राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन

मास्को – रशिया के तीनों रक्षाबलों के बेड़े में मौजूद परमाण अस्त्रों की वजह से (न्यूक्लियर ट्रायड) वैश्विक स्तर पर शक्ति का संतुलन बनाना मुमकिन हुआ हैं, ऐसा बयान रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया। साथ ही रशिया का सबसे उन्नत परमाणु अस्त्र ‘सरमात’ करीबी समय में ‘कॉम्बॅट ड्यूटी’ पर तैनात होगा, ऐसे संकेत भी उन्होंने दिए। रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने परमाणु क्षमता पर बयान करने का पिछले हफ्ते से यह तीसरा अवसर हैं।

सेना से प्रशिक्षण प्राप्त किए सैनिकों से बातचीत करते समय रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रशिया-यूक्रेन संघर्ष पर अपनी भूमिका रखी। यूक्रेन अभियान ने रशिया के सुरक्षाबलों को बहुमोल अनुभव दिया है। इसके आधार पर रशिया की रक्षा नीति और रक्षा बलों में बदलाव किए जा रहे हैं, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया की परमाणु क्षमता पर ध्यान आकर्षित किया।

‘रशिया के तीनों रक्षा बलों के बेड़े में मौजूद परमाणु अस्त्रों की क्षमता के कारण वैश्विक स्तर पर शक्ति का संतुलन बनाना मुमकीन हुआ है। रक्षा बलों की परमाणु क्षमता की वजह से सामरिक स्तर पर रशिया का प्रतिकार प्रभावी और विश्वासार्ह बनाए रखने की सफलता हासिल हुई है। रशिया के उद्योग क्षेत्र, कर्मचारी, अभियंता और सैन्य एवं नागरी विशेषज्ञों के लंबे समय से शुरू कार्य के कारण यह मुमकिन हुआ है’, इसपर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने ध्यान आकर्षित किया।

पिछले वर्ष रशिया-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशिया के ‘न्यूक्लियर फोर्सेस’ को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए थे। इसके बाद पिछले १६ महीनों में रशिया ने तीन बार अपने ‘न्यूक्लियर फोर्सेस’ के युद्धाभ्यास का आयोजन किया और दो बार अपने सबसे उन्नत ‘सरमात’ परमाणु अस्त्र का परीक्षण भी किया है। कुछ ही दिन पहले पुतिन ने यह जानकारी साझा की थी कि, रशिया के परमाणु अस्त्र बेलारूस पहुंचे हैं।

रशिया की इन गतिविधियों की वजह से परमाणु युद्ध का खतरा कायम होने की चिंता पश्चिमी देश, विश्लेषक और अधिकारी लगातार व्यक्त कर रहे हैं। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने भी रशिया के ‘टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स’ से होने वाला खतरा सच्चाई है, ऐसी चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.