यूक्रेन की राजधानी किव पर हमले करके रशिया ने दी चेतावनी

मास्को/किव – रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव पर ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू किए हैं। लगभग दो महीनें बाद रशिया ने यूक्रेन की राजधानी को लक्ष्य करके इस युद्ध का पलड़ा अपनी ओर झुकने का अहसास कराया। साथ ही खेर्सन पर रशिया ने करीबन ६२ हमले करने की जानकारी सामने आयी है। ऐसे में रशिया अब आगे के दिनों में यूक्रेन पर हो रहे हमलों की तीव्रता अधिक बढ़ाएगी, यह भी स्पष्ट हो रहा है। ऐसी स्थिति में यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की यूक्रेनी युवकों को सेना में शामिल करके मौत की खाई में न धकेले, ऐसी चेतावनी नामांकित उद्यमी एलॉन मस्क ने दी है।

यूक्रेन की राजधानी किव पर हमले करके रशिया ने दी चेतावनीअमेरिका के सिनेट में शासक डेमोक्रैटिक पार्टी मुश्किलों से घिरी हैं और विपक्षी दल रिपब्लिकन पार्टी ने यूक्रेन को अरबों डॉलर की सैन्य सहायता मुहैया कर रहे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को घेरा हैं। इससे अमेरिका को पहले जैसे यूक्रेन को सैन्य सहायता मुहैया करना मुमकिन नहीं होगा, यह ऐलान अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया था। इस वजह से रशिया विरोधी युद्ध में यूक्रेन की स्थिति काफी खराब होती दिख रही है। नाटो के प्रमुख स्लोल्टनबर्ग ने इसपर गंभीर चिंता जताकर इस युद्ध में यूक्रेन की हार हुई तो इससे नाटो को भी परिणाम भुगतने पड़ेंगे, ऐसा इशारा दिया है। साथ ही उत्तर अमेरिका और यूरोप के देश यूक्रेन को अधिक सहायता मुहैया करेंगे, ऐसा विश्वास नाटो प्रमुख ने व्यक्त किया था।

यूक्रेन युद्ध का मसला बातचीत के माध्यम से खत्म करना हैं तो इसके लिए भी युद्ध में यूक्रेन की जीत होना आवश्यक हैं, ऐसा नाटो के प्रमुख स्लोल्टनबर्ग ने कहा था। लेकिन, रशियन सेना के हमले और ड्रोन मिसाइलों की बौछार से यूक्रेन के हालात काफी खराब हुए दिख रहे हैं। पिछले ५२ दिनों से रशिया ने यूक्रेन की राजधानी किव पर हमला नहीं किया था। लेकिन, अब कुछ दिनों से रशिया फिर से किव को लक्ष्य करती दिख रही हैं। बैलेस्टिक मिसाइलों के हमले करके रशिया ने यूक्रेन को गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। खेर्सन के मोर्चे पर रशिया ने यूक्रेनी सेना पर ६२ बड़े हमले करने की जानकारी सामने आयी है।

यूक्रेन की राजधानी किव पर हमले करके रशिया ने दी चेतावनीइसी बीच, रशिया ने फ़रवरी महीने में यूक्रेन से छीने मेलिटोपोल में हुए एक विस्फोट में रशिया के तीन सेना अधिकारी मारे जाने का वृत्त है। यह विस्फोट कैसे हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। लेकिन, एक ही समय पर तीन रशियन सेना अधिकारियों के मारे जाने के कारण इस विस्फोट का विशेष संज्ञान लिया जा रहा है। इशी बीच ब्रिटेन के एक पूर्व अधिकारी ने यह दावा किया है कि, यूक्रेन और पश्चिमी देशों की गुप्तचर संगठनों के बीच में मतभेद निर्माण हुए है। रशिया में हमले करने के लिए यूक्रेन निर्धारित कर रहे ‘टार्गेट’ के मुद्दे पर यह मतभेद होने का बया इस ब्रिटिश अधिकारी ने किया है।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र संघ में रशिया के राजदूत वैलिसी नेबंझिया ने यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के साथ ही रशिया में करीबन पचास लाख यूक्रेनी नागरिकों ने आश्रय पाने की जानकारी साझा की। वर्ष २०१४ से यूक्रेन के करीबन ७.३० लाख बच्चों ने रशिया की ओर रुख किया हैं। इन बच्चों के परिवारों को यूक्रेन ने जानबूझकर अपने हमलों से लक्ष्य किया था, ऐसा आरोप रशियन राजदूत ने लगाया। इन बच्चों को रशिया ने अगवा किया है, यह यूक्रेन ने लगाया आरोप भी रशियन राजदूत ने ठुकराया है।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.