असम की ब्रह्मपुत्रा नदी पर देश का पहला ‘रिवर रोप वे’ शुरू

गुवाहाटी – असम की ब्रह्मपुत्रा नदी पर देश का सबसे लंबा और पहला रिवर रोप वे शुरू किया गया है। यह रोप वे नदी के दोनों तट जोड़ रहा है और इससे राजधानी गुवाहाटी में नागरिकों के सफर का समय कम होगा। स्थानीय जनता के साथ ही पर्यटन के नज़रिए से यह परियोजना अहम चरण साबित होगा, यह दावा असम सरकार ने किया है। कुछ दिन पहले असम की ब्रह्मपुत्रा नदी में पानी के नीचे सुरंग मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भी केंद्र सरकार ने मंजूरी दी।

असम की ब्रह्मपुत्रा नदी पर देश का पहला ‘रिवर रोप वे’ शुरूसोमवार के दिन असम के अर्थ एवं स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा के हाथों इस ‘रिवर रोप वे’ का उद्घाटन किया गया। इस ‘रिवर रोप वे’ की वजह से पर्यटन को गति प्राप्त होगी और साथ ही यहां की स्थानीय जनता को भी लाभ होगा, यह विश्‍वास अर्थमंत्री ने व्यक्त किया। वर्ष २००६ में इस परियोजना की शुरूआत की गई थी। १४ वर्ष के लंबे कार्यकाल के बाद इस रोप वे का काम पूरा हुआ है। इस रोप वे का निर्माण करने के लिए ५६ करोड़ रुपए लागत आई। इस रोप वे का निर्माण गुवाहाटी के कचहरी घाट से उत्तरी गुवाहाटी के डोल गोविंदा मंदिर के दरमियान किया गया है।

नदी पर निर्माण किया गया यह देश का पहला रोप वे है। इस रोप वे के निर्माण लिए आधुनिक और पर्यावरण के लिए सहायक साबित होनेवाली तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस रोप वे के एक केबिन में ३० यात्री सफर कर सकते हैं। ब्रह्मपुत्रा नदी पर निर्माण किए गए इस रोप वे की लंबाई १.८२ किलोमीटर होने की जानकारी गुवाहाटी मेट्रोपोलिटीन डेवलपमेंट ऑथॉरिटी के संचालक ऊमानंद दोलय ने साझा की है।

असम की ब्रह्मपुत्रा नदी पर देश का पहला ‘रिवर रोप वे’ शुरूइससे पहले गुवाहाटी के साउथ और नॉर्थ हिस्सों में रहनेवाली जनता ब्रह्मपुत्रा के सामने वाले तट पर जाने के लिए बोट या लंबे रास्ते का इस्तेमाल किया करती थी। यह दूरी पार करने के लिए इन्हें एक घंटे से अधिक समय लगता था। अब इस रोप वे की वजह से यह सफर दस मिनिटों से भी कम समय में पूरा होगा।

साथ ही असम के ब्रह्मपुत्रा नदी के अंदर रणनीतिक नज़रिए से काफी अहम साबित होनेवाली सुरंग मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में मंजूरी दी है। असम के गोहपुर और नुमालिगढ़ इन दो हिस्सों को इस सुरंगी मार्ग से जोड़ा जाएगा। यह ब्रह्मपुत्रा नदी के नीचे निर्माण हो रहे इस सुरंगी मार्ग की लंबाई १४.५ किलोमीटर होगी। इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा, यह जानकारी भी सूत्रों ने साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.