प्रधानमंत्री मोदी और सौदी के राजा सलमान की हुई फोन पर बातचीत

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सौदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अज़ीज अल सौद के बीच फोन पर बातचीत हुई। तीन दिन पहले ही सौदी अरब के भारत में नियुक्त राजदूत डॉ. सौद बिन मोहम्मद अल सती ने ऐसा कहा था कि, भारत और सौदी अरब के सहयोग से संबंधित अहम ऐलान बहुत जल्द ही होगा और दोनों देश मज़बूत लष्करी सहयोग के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर प्रधानमंत्री मोदी और सौदी के राजा ने की हुई बातचीत अहमियत रखती है। सौदी अरब और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव बना है और तभी भारत-सौदी का बढ़ रहा सहयोग ध्यान आकर्षित कर रहा है।

pm-and-saudiकोरोना वायरस की महामारी के कारण खड़ी हुई चुनौतियां और ‘जी २०’ के अध्यक्ष के तौर पर सौदी अरब निभा रही भूमिका पर सौदी राजा के साथ चर्चा होने की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने साझा की। कोरोना की महामारी के दौरान सौदी अरब में स्थित भारतीयों को सहायता प्रदान करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सौदी के राजा सलमान के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। दोनों देशों में मज़बूत हो रहे संबंधों पर दोनों ने संतोष व्यक्त किया है, यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा की गई है। लेकिन, दोनों देशों के नेताओं में हुई इस चर्चा की अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

तीन दिन पहले ही एक भारतीय माध्यम से की हुई बातचीत के दौरान सौदी के राजदूत ने भारत और सौदी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग अधिक व्यापक हो रहा है, ऐसा कहा था। आतंकवाद और आतंकी संगठनों से संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए दोनों देशों में लगातार संपर्क हो रहा है। भारत और सौदी अरब में आतंकवाद के खिलाफ़ स्थापित हुए सहयोग का असर दिखाई देने लगा है, यह बयान सौदी के राजदूत ने किया था। साथ ही दोनों देश मज़बूत लष्करी सहयोग की दिशा में बढ़ रहे हैं, यह बात भी सौदी के राजदूत ने रेखांकित की थी। भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सौदी अरब भारत को हर तरह की सहायता प्रदान करेगा और इसके लिए अपना देश वचनबद्ध है, ऐसा सौदी अरब के राजदूत ने स्पष्ट कहा था।

सौदी अरब और पाकिस्तान के द्विपक्षिय संबंधों में तनाव बना है। ओआयसी में कश्‍मीर का मुद्दा उपस्थित करने की माँग पाकिस्तान ने की थी। लेकिन, सौदी ने यह माँग ठुकराने से पाकिस्तान ने सौदी के खिलाफ़ भूमिका अपनाई थी। इससे सौदी पाकिस्तान पर काफ़ी नाराज़ है। पाकिस्तान को उधार पर ईंधन प्रदान करना भी सौदी अरब ने बंद किया है। साथ ही पाकिस्तान को अधिक कर्ज़ प्रदान ना करने का और दिया हुआ कर्ज़ पाकिस्तान के लौटाने के लिए कहने का निर्णय किया है। इस पृष्ठभूमि पर भारत और सौदी के बीच बढ़ता सहयोग ध्यान आकर्षित करनेवाला मुद्दा बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.