जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान का उक़साना शुरू

नई दिल्ली/इस्लामाबाद, दि. ४ (वृत्तसंस्था) – जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी रूकी नहीं है| रा़जौरी और पालनावाल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना कर रही गोलीबारी को भारत द्वारा कड़ा जवाब दिया जा रहा है, ऐसी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी| एक तरफ़ पाकिस्तान की सेना नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रही है; वहीं, दूसरी तरफ़ इस देश के प्रधानमंत्री भारत को धमकियाँ तथा चेतावनियाँ दे रहे हैं| पाकिस्तान में हुई ‘नैशनल सिक्युरिटी कमिटी’ की बैठक में प्रधानमंत्री नवाझ शरीफ ने, ‘भारत दुष्प्रचार करते हुए कश्मीर से दुनिया का ध्यान दूसरी तरफ़ खींचने का प्रयास कर रहा है’ ऐसा इल्ज़ाम लगाया|

नियंत्रण रेखाराज़ौरी जिले के नौशेरा में पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात से गोलीबारी शुरू की थी| वहीं, मंगलवार दोपहर को पालनवाला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी होने की खबर है| रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टनंट कर्नल मनीष मेहता ने इसकी जानकारी दी| साथ ही, पाकिस्तान के आक्रमण का भारतीय सेना मुँहतोड़ जवाब देगी, ऐसा लेफ्टनंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा| भारत द्वारा किए गए ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद, पाकिस्तानी सेना की नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी में बढोत्तरी होने की बात सामने आयी है| लेकिन भारतीय सेना ही अपनी चौकियों पर गोलीबारी कर रही है, ऐसा इल़्जाम पाकिस्तान द्वारा लगाया जा रहा है| पाकिस्तान में संपन्न हुई ‘नैशनल सिक्युरिटी कमिटी’ की बैठक में प्रधानमंत्री नवाझ शरीफ ने भारत पर नये इल़्जाम लगाये हैं|

‘भारतीय सेना द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राईक का दावा यह महज़ आँखो में धूल फेंकनेवाली बात है| दरअसल कश्मीर मसले से दुनिया का ध्यान दुसरी तरफ आकर्षित करने की कोशिश भारत कर रहा है’ ऐसा आरोप शरीफ ने किया| ‘लेकिन इससे कुछ भी हाथ नहीं लगेगा| बल्कि भारत को चाहिए कि कश्मीर के मसले का हल ढूँढ़ने के लिए ईमानदारी से प्रयास करें’, ऐसी सलाह शरीफ ने दी| साथ ही, ‘कश्मीर और पाकिस्तान इन्हें एक-दूसरे से अलग करना नामुमक़िन बात है’ ऐसा दावा भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किया| साथ ही, अपना देश किसी भी प्रकार की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिये तैयार है, ऐसा प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा है|

pakistanइस बैठक में, पाकिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार नासिर जंजुआ ने अपने देश की रक्षासंबंधित हालातों की जानकारी दी| इसीके साथ, गुप्तचर विभाग की क्षमता बढ़ाने पर भी इस बैठक में चर्चा होने की ख़बर है| एक तरफ़ भारत के सर्जिकल स्ट्राईक का दावा ठुकरानेवाले पाकिस्तान ने, भारत द्वारा किये गए दावे के बाद अपनी सुरक्षा में बढ़ोत्तरी करनेवाले कुछ आक्रामक फ़ैसले किये होने की बात सामने आ रही है| इससे, ‘भारतीय सेना का ‘पीओके’ में हमला हुआ ही नहीं’ ऐसा कहनेवाली पाकिस्तान सेना तथा सरकार का भांडाफोड हुआ है| ‘हमारी सेना भले ही मानने से इन्कार करती हो, लेकिन ‘पीओके’ में कुछ तो जरूर हुआ है’ ऐसी आशंका अब पाकिस्तान के न्यूज चैनल भी जताने लगे हैं|

इसी दौरान, पाकिस्तान में फिलहाल युद्धज्वर फैला हुआ है| इस देश के चरमपंथीयों के साथ सेना के अधिकारी, राजनीतिक नेता तथा जावेद मियाँदाद जेसै भूतपूर्व प्लेयर भारत के खिलाफ़ बोलने लगे हैं| पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध के लिए तैयार है, ऐसा कहकर जावेद मियाँदाद ने भारत को चुनौती दी है| पाकिस्तान के बच्चें भी भारत का मुकाबला करेंगे, ऐसा दावा मियाँदाद ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.