‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी में डेढ करोड लोगों की मौत हो सकती है – ऑस्ट्रेलियन नैशनल युनिव्हर्सिटी के वैज्ञानिक ने किया सनसनीखेज दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

कैनबेरा/बीजिंग – चीन से फैली ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी में दुनिया भर में लगभग डेढ करोड लोगों की मौत हो सकती है, ऐसा सनसनीखेज दावा ऑस्ट्रेलियन युनिव्हर्सिटी के वैज्ञानिकों ने किया है| ‘ऑस्ट्रेलियन नैशनल युनिव्हर्सिटी’ का अंग होनेवाले ‘क्रॉफर्ड स्कूल’ के दो वैज्ञानिकों ने इस विषय पर एक रपट तैयार की है| इसमें ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी से सात अलग अलग संभावना दर्ज की गई है| इनमें से ‘लो पैन्डेमिक’ यानी जागतिक महामारी का प्रभाव कम रहा तो होनेवाले नुकसान का अंदाजा व्यक्त करते समय डेढ करोड लोगों की मौत होने की संभावना जताई गई है|

पीछले कुछ दिनों में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के बारे में अलग अलग संभावना रपट एवं प्रबंधों के माध्यम से सामने आ रही है| ब्रिटेन, अमरिका एवं हॉंगकॉंग के वैज्ञानिक और वैद्यकीय विशेषज्ञों ने इस महामारी को लेकर अलग अलग संभावना व्यक्त की है| इनमें दुनिया के ४० प्रतिशत लोग ‘कोरनो व्हायरस’ के चपेट में आ सकते है एवं यह महामारी दुनिया के हर एक देश में फैलने की संभावना जताई गई है|

‘ऑस्ट्रेलियन नैशनल युनिव्हर्सिटी’ का अंग होनेवाले ‘क्रॉफर्ड स्कूल’ के ‘वॉर्विक मैककिबन’ और ‘रोशन फर्नांडो’ ने आर्थिक एवं जीवित नुकसान की संभावना का विचार करके नया अंदाजा जारी किया है| इसमें जीवित नुकसान के साथ ही अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को होनेवाले नुकसान का भी जिक्र किया गया है| अपने खोजकार्य की जानकारी देते समय इसमें सीर्फ संभावना जताई गई है, भविष्य नही यह भी उन्होंने स्पष्ट किया है|

‘कोरोना व्हायरस’ की बीमारी ‘लो पैन्डेमिक’ वर्ग तक सीमित रही तो दुनिया में कम से कम डेढ करोड लोगों की मौत होने की संभावना उन्होंने जताई है| साथ ही जागतिक अर्थव्यवस्था को इससे कम से कम २.३ ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान होगा, यह भी इन ऑस्ट्रेलियन वैज्ञानिकों ने कहा है| चीन और भारत को इस महामारी से सबसे अधिक जीवितहानी होगी| इन दोनों देशों में कम से कम १०-१० लाख लोगों की इस महामारी से मौत होने की संभावना है, यह दावा भी इन वैज्ञानिकों ने किया है| साथ ही अमरिका में दो लाख से अधिक और ब्रिटेन में करीबन ६४ हजार लोग इस महामारी का शिकार होने की संभावना भी उन्होंने जताई है|

इस महामारी की तीव्रता काफी अधिक होने से इस महामारी से लगभग सात करोड लोगों की मृत्यु भी हो सकती है और जागतिक अर्थव्यवस्था को ९ ट्रिलियन डॉलर्स का नुकसान हो सकता है, यह अंदाजा इन वैज्ञानिकों ने अपने रपट में दर्ज किया है|

ऑस्ट्रेलियन वैज्ञानिकों ने किए सनसनीखेज दो की पृष्ठभूमि पर ही अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और अन्य प्रमुख संस्थाओं ने ‘कोरोना व्हायरस’ के मुद्दे पर स्वतंत्र चेतावनी जारी करने की बात सामने आयी है और इस दौरान जागतिक अर्थव्यवस्था का काफी बडा नुकसान होगा, यह दावा भी किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.