‘कोरोना व्हायरस’ का फैलाव रोकने के लिए यूरोपिय देशों से आनेवाले यात्रियों को अमरिका में प्रवेश देने पर पाबंदी – राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन – अमरिका में फैल रहीकोरोना व्हायरसकी महामारी रोकने के लिए शुक्रवार देर रात से यूरोपिय देशों की यात्रा पर पाबंदी लगाई गई है| इस वजह से शुक्रवार देर रात के बाद यूरोप से आनेवाले यात्रियों को अमरिका में प्रवेश नही मिलेगा और यह पाबंदी एक महीने के लिए होगी, यह ऐलान अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है और इस पर यूरोपिय देश कडी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे है|

अमरिका में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या एक हजार से भी अधिक हुई है और इस महामारी ने चपेट में लेने से ३८ लोगों की मौत हुई है| इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने विशेष बैठक बुलवाकर बाद में यूरोपिय देशों से यात्रा करनेवालों पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया| यह काफी पुख्ता और जरूरी कारर्वा है, यह दावा भी ट्रम्प ने इस दौरान किया| पर, यूरोपिय महासंघ ने इस निर्णय पर नाराजगी व्यक्त की है और इसके विपरित परिणाम अर्थव्यवस्था एवं द्विपक्षीय संबंधों पर होंगे, यह संकेत दिए है

इसी बीच अमरिकी अफसरों नेकोरोना व्हायरसकी महामारी के लिए चीन पर कडे आरोप करना शुरू किया है| चीन ने लगातार दो महीनों तक इस महामारी की जानकारी छुपाकर रखने से आज यह संकट खडा हुआ है, यह आरोप अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन ने किया| कुछ अमरिकी अफसरों नेकोरोना व्हायरसकी महामारी यानीचायना व्हायरसही है, यह दावा किया|

इस महामारी को लेकर अमरिका में आरोपप्रति आरोप करने का सत्र शुरू हुआ है और विपक्षी नेताओं ने ट्रम्प प्रसानस इस महामारी को रोकने में असफल हुआ है, यह आलोचना की है| अमरिकी संसद में हुई एक सुनवाई के दौरान अमरिकी अफसरों ने अमरिका में लाखों लोगों को यह महामारी चपेट में लेगी, ऐसी चिंता जताई थी| इसका दाखिला देकर विपक्ष के नेता राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को कटघरें में खडा करने की कोशिश कर रहे है| यह स्थिति ट्रम्प प्रशासन के गैरजिम्मेदाराना कारोबार के कारण बनी है, यह दावा विपक्ष कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.