अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को दिए पत्र की पृष्ठभूमि पर उत्तर कोरिया ने किया दो बैलेस्टिक मिसाइलों का परिक्षण

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरसेऊल: उत्तर कोरिया के सुप्रीमो ‘किम जॉंग-उन’ ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को लिखा नया पत्र सामने आते ही उत्तर कोरिया में फिर दो नए मिसाइलों का परीक्षण करने का खुलासा हुआ हैं| शुक्रवार को किया गया परीक्षण उत्तर कोरिया ने पिछले दो सप्ताहों में किया तीसरा परीक्षण होने का माना जाता हैं| उत्तर कोरिया ने अमरिका और दक्षिण कोरिया में होने वाले संभावित युद्धाभ्यास पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मिसाइल परीक्षण इस युद्धाभ्यास को दिया उत्तर होने का दावा किया हैं|

विश्व मानक समय के अनुसार शुक्रवार रात को साढ़े आठ से पौने नौ के दौरान उत्तर कोरिया ने दो बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया हैं| यह दोनों मिसाइल लगभग ४०० किलोमीटर की दूरी पर ‘सी ऑफ जापान’ में गिरने की जानकारी दक्षिण कोरिया ने दी हैं| दोनों मिसाइलों की गति ध्वनि के लगभग छह गुना थीं, ऐसा भी बताया जाता हैं| उत्तर कोरिया और अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष की ऐतिहासिक भेंट के बाद यह तीसरा परीक्षण होने का बताया जाता हैं|

पिछले महीने में २५ जुलाई के दौरान उत्तर कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था| उसमें उत्तर कोरिया ने ६९० और ४३० किलोमीटर दूरी तक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था| ये सभी मिसाइल्स ‘सी ऑफ जापान’ में गिरने के कारण जापान ने तीव्र नाराजगी व्यक्त की थीं| उसके बाद पिछले सप्ताह में किए गए परीक्षण में ‘वोंसान’ इस लष्करी अड्डे से छोड़े गए दो कम दूरी की मिसाइलों ने ‘सी ऑफ जापान’ की दिशा में ३० किलोमीटर ऊंचाई पर यात्रा करते हुए २५० किलोमीटर का अंतर तय किया था|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण विशेष महत्वपूर्ण नहीं होने की प्रतिक्रिया दी थीं| लेकिन शुक्रवार को किया गया परीक्षण संयुक्त राष्ट्र संघ के संकल्प का उल्लंघन होने का माना जाता हैं| इस परीक्षण के पहले उत्तर कोरिया ने अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को एक पत्र भेजने का खुलासा हुआ हैं| यह पत्र सकारात्मक होने की प्रतिक्रिया राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.