अमरिका और यूरोप में व्यापारयुद्ध का नए से विस्फोट – यूरोपिय विमान, यन्त्र सामान, कॉफी समेत कई उत्पादों पर १० से २५ प्रतिशत कर लगेगा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/ब्रुसेल्स – जागतिक व्यापार संगठन ने किए निर्णय के बाद अमरिका ने यूरोपिय महासंघ पर कर लगाने का निर्णय किया है| अमरिका के इन करों की वजह से जागतिक अर्थव्यवस्था की दो प्रमुख आर्थिक सत्ता नए से व्यापार युद्ध में जुट गई है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने व्यापार संगठन के निर्णय का स्वागत करके महासंघ पर लगाए जा रहे करों का समर्थन भी किया है| लेकिन, यूरोप ने अमरिका के इस निर्णय पर नाराजगी व्यक्त करके इसपर जवाब देने की चेतावनी भी दी है|

वर्ष २००४ में अमरिका ने यूरोपिय महासंघ के विरोध में जागतिक व्यापार संगठन में तक्रार दाखिल की थी| यूरोपिय महासंघ ‘एअरबस’ जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी को बडी मात्रा में अनुदान दे रहा है| महासंघ से दिए जा रहे इस अनुदान की वजह से अमरिका की विमान निर्माण कंपनी ‘बोईंग’ को झटका लग रहा है, यह दावा तक्रार में किया गया था| इस विषय पर रे प्राथमिक अहवाल में जागतिक व्यापार संगठन ने अमरिका ने दाखिल की हुई शिकायत स्वीकारी थी| इसके बाद अमरिका ने यूरोप पर ११ अरब डॉलर्स कर लगाने की धमकी दी थी|

जागतिक व्यापार संगठन ने इस मामले पर निर्णय घोषित किया है और अमरिका यूरोपिय देशों के उत्पादों पर करीबन ७.५ अरब डॉलर्स कर लगा सकती है, यह भी स्पष्ट किया| इस निर्णय के बाद अमरिका ने तुरंत ही महासंघ के विरोध में कर लगाने का ऐलान किया| अमरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लायथायझर ने यह जानकारी दी| अमरिका लगा रही करों में एअरबस विमान के निर्माण में शामिल होनेवाले देशों के अहम उत्पादों का समावेश है|

यूरोप के विमान, यन्त्र सामान, कॉफी, चीज, ऑलिव्ह ऑइल, स्वेटर्स और मद्य पर भी अमरिकी करों के दायरे में लाए गए है| इन उत्पादों में से एअर बस कंपनी के विमानों पर १० प्रतिशत और अन्य उत्पादों पर २५ प्रतिशत कर लगेगा| यह कर वसुल ने पर इसी महीने में अमल होगा, यह संकेत अमरिकी सूत्रों ने दिए है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जागतिक व्यापार संगठन ने किए निर्णय का समर्थन करते समय पिछले कई दशकों से यूरोप ने व्यापार में अमरिका का गलत लाभ उठाया था, यह गंभीर आरोप भी किया|

अमरिका के पक्ष में आया यह निर्णय और ट्रम्प प्रशासन ने करों के किए ऐलान पर यूरोपिय महासंघ से तीव्र प्रतिक्रिया उमडी है| यूरोपिय महासंघ ने समझौते के लिए आने आने की तैयारी दिखाई होते हुए भी अमरिका ने कर लगाने का निर्णय किया है, यह आरोप यूरोपिय महासंघ के सदस्य देशों ने किया है| अमरिका की इस कार्रवाई पर ‘जैसे को वैसा’ जवाब देने की चेतावनी भी महासंघ ने दी है|

अमरिका और चीन में बडा व्यापारयुद्ध पहले से शुरू है और ऐसे में अब यूरोप पर कर लगाने का ऐलान करके अमरिका ने व्यापार युद्ध का नया मोर्चा खोला है| यूरोपिय महासंघ ने भी इस निर्णय पर जवाब देने की तैयारी की है और इससे अमरिका-यूरोप व्यापार युद्ध शुरू होने के संकेत प्राप्त हो रहे है| इस व्यापारयुद्ध के कडे परिणाम जागतिक अर्थव्यवस्था पर हो सकते है, यह दावा विश्‍लेषक कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.