अमरिका के साथ शुरू व्यापारयुद्ध की पृष्ठभूमि पर चीन की द्विपक्षिय व्यापार में बडी गिरावट

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग/वॉशिंगटन – अमरिका के साथ शुरू व्यापारयुद्ध से पीछे हटने से इन्कार कर रहे चीन को व्यापार में बडी गिरावट का सामना करना पड रहा है| अगस्त महीने में अमरिका के साथ हुए व्यापार में चीन की आयात में २२ प्रतिशत और निर्यात में १६ प्रतिशत गिरावट हुई है| अमरिका के साथ ही पुरी दुनिया में हो रहे चीन के निर्यात में ३ प्रतिशत गिरावट होने की जानकारी स्थानिय सूत्रों ने दी है| इस दौरान, अमरिका के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने अमरिका चीन व्यापारयुद्ध पर हल निकालने में कई वर्ष बितेंगे, यह इशारा दिया है|

पिछले महीने में ही अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के ५५० अरब डॉलर्स के उत्पाद पर कर लगाने का ऐलान किया था| उससे पहले चीन ने भी अमरिका के ७५ अरब डॉलर्स के उत्पाद पर ५ से १० प्रतिशत कर लगाने का ऐलान किया था| इन नए करों की वसुली सितंबर से शुरू हुई है, फिर भी उससे पहले भी दोनों देशों ने एक दुसरे के अरबों डॉलर्स के उत्पाद पर कर लगाए थे| इसका सबसे ज्यादा झटका चीन को लगने की बात लगातार सामने आ रही है और नए आंकडे भी उसी बात का समर्थन करनेवाले साबित हुए है|

अगस्त महीने में अमरिका के साथ हुए द्विपक्षिय व्यापार में चीन ने १०.३ अरब डॉलर्स के उत्पाद आयात किए थे| पिछले वर्ष की तुलना में इस आयात में २२.५ प्रतिशत गिरावट देखी गई है| चीन का सबसे बडा बाजार होनेवाले अमरिका में हुई निर्यात में भी गिरावट हुई है| चीन ने घोषित की हुई जानकारी के अनुसार अगस्त महीने में अमरिका को ४४.४ अरब डॉलर्स के उत्पाद निर्यात किए गए| इससे पहले की तुलना में इस निर्यात में १६ से भी अधिक प्रतिशत गिरावट देखी गई है|

पिछले महीने में अमरिका के कुछ प्रसार माध्यमों ने चीन की हुकूमत ने प्रसिद्ध की हुई आर्थिक और व्यापार संबंधी जानकारी गुमराह करनेवाली होने का दावा किया था| असलियत में चीन की आर्थिक गिरावट प्रस्तुत आंकडों से भी अधिक होने की बात इन दावों में की गई थी| यह दावे करते समय चीन के अमरिका एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे व्यापार में हुई गिरावट और लगातार नीचे जा रहा औद्योगिक उत्पाद का निदेशांक, कम हुए रोजगार की ओर ध्यान आकर्षित किया गया था|

अब चीन से प्रसिद्ध हो रहे आंकडे ही व्यापारयुद्ध की वजह से अमरिका एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार में हो रहे नुकसान की चौकानेवाली जानकारी सामने ला रहे है| इस वजह से चीन की अर्थव्यवस्था में सब कुछ सही नही है और यह देश बडे आर्थिक संकट के दहलिज पर पहुंचने के संकेत प्राप्त हो रहे है|

इसी बीच अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने चीन के साथ शुरू व्यापारयुद्ध नजदिकी समय में खतम होने की संभावना ना होने की चेतावनी दी है| अगले महीने में दो देशों में फिर से व्यापारी बातचीत शुरू हो रही है, फिर भी इसमें से हल निकलने की ज्यादा संभावना नही है, ऐसा कुडलो ने कहा है| अमरिका-चीन व्यापारयुद्ध पर हल निकालने में कई वर्ष बितेंगे, यह कहकर वर्णित व्यापारयुद्ध और भी तीव्र होने के संकेत भी अमरिका के आर्थिक सलाहकार ने दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.