ईरान में हुए प्रदर्शनों में ३६६ से भी अधिक लोगों की मौत – ईरान की वेबसाईट का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तेहरान – पेट्रोल के दामों में हुई बढोतरी के साथ ही ईरान की हुकूमत के विरोध शुरू हुए प्रदर्शनों में अबतक ३६६ लोगों की मौत हुई है| इनमें से कुल २३६ प्रदर्शनकारी अकेले राजधानी तेहरान में मारे गए है| ईरान के विरोधी गुट ‘ग्रीन मुव्हमेंट’ से जुडी वेबसाईट पर यह दावा किया गया है| तभी ईरान के प्रदर्शनों के संबंधी सरकार के अलावा अन्य जगह से घोषित हो रही जानकारी में सच्चाई ना होने की आलोचना रोहानी सरकार कर रही है|

पिछले महीने में ईरान में ईंधन के दामों में बडी बढोतरी की गई और इसके विरोध में ईरान की जनता ने प्रदर्शन?शुरू किए है| यह प्रदर्शन पिछले हफ्ते में शांत होने का दावा ईरान की सरकार कर रही है| पर, ईरान की खामेनी-रोहानी हुकूमत से जुडी माध्यम इन प्रदर्शनों का समचार छुपा रहे है, यह आरोप अमरिकी वृत्तपत्र कर रहे थे| साथ ही ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस्, कुदस् फोर्सेस के सैनिक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर रही है, यह आरोप भी अमरिका ने रखा था|

ऐसे में ही दो दिन पहले एम्नेस्टी इंटरनैशनल ने ईरान में हुकूमत के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान कुल १६० लोग मारे जाने की जानकारी सार्वजनिक की है| लंदन स्थित इस मानव अधिकार संगठन ने ईरान की हुकूमत पर बिना प्रतिबंधों के अलावा आलोचना की थी, यह आरोप हो रहा है| ईरान की सरकार ने एम्नेस्टी इंटरनैशनल का यह मुदा ठुकराया था| ईरान की सरकार ने एम्नेस्टी इंटरनैशनल यह दावा ठुकराया है| सुरक्षा यंत्रणओं की कार्रवाई में काफी कम लोगों की मौत हुई है और अमरिका की गुप्तचर यंत्रणा सीआयए इस प्रदर्शनकारियों के पीछे खडी है, यह आरोप ईरान ने किया था|

इसी बीच ईरान के ‘ग्रीन मुव्हमेंट’ इस हुकूमत के विरोध में होनेवाले कलामेह इस वेबसाईट ने चौकानेवाली सार्वजनिक की है| अकेले तेहरान में २३६ प्रदर्शनकारी मागे गए है और १५६ लोगों के शव शहर के एक दफनभूमि तक लेके गए है| इसके अलावा ८० लोगों के शव अलग अलग शहरों की दफनभूमि में पहुंचाए गए है| इस वेबसाईट तेहरान के कौन से हिस्से में कौन से दिवस पर कितने प्रदर्शनकारियों की मौत हुई, इस विषय की पुरी जानकारी दी| वही, ईरान के सौ से भी अधिक शहरों में हुए प्रदर्शनों में १३० प्रदर्शनकारी मारे गए है, यह जानकारी इस वेबसाईट ने सार्वजनिक की है| इस जानकारी में रखे गए सभी आंकडे ३० नवंबर तक के समय की गतिविधियों से प्राप्त हुए है|

इसी बीच ईरान के प्रदर्शनों में हुकूमत के विरोध में होनेवाला असंतोष काफी बढ चुका है, यह दावा भी हो रहा है| प्रदर्शनकारियों ने राजधानी तेहरान में लगें ‘अमरिका का विनाश हो’, यह पोस्टर्स फांडकर ‘खामेनी हुकूमत का विनाश हो’ यह नारे देने की बात सामने आ रही है| साथ ही अमरिका ने ईरान में हस्तक्षेप करके खामेनी हुकूमत का तख्ता पलट करने के लिए सहायता करें, यह मांग भी प्रदर्शनकारी कर रहे है, ऐसी खबरें प्राप्त हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.