अमरिका में ‘कैपिटल वन’ पर बडा सायबर हमला – १० करोड से अधिक ग्राहकों की निजी जानकारी ‘हैक’

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन: अमरिका की प्रमुख ‘कैपिटल वन’ इस वित्तसंस्था पर बडा सायबर हमला हुआ है और इस हमले से कंपनी से जुडे १० करोड से अधिक लोगों की जानकारी ‘हैक’ होने की घटना सामने आ रही है| इस मामले में ‘पेज थॉम्पसन’ इस ३३ वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया है| लेकिन, इतने बडे सायबर हमले के पीछे कोई गिरोह या गुट होगा, यह संभावना व्यक्त की जा रही है|

‘कैपिटल वन’ यह अमरिका के प्रमुख बैंकों में से एक है और अमरिका के साथ अन्य कई देशों में बैंक का काम हो रहा है| कुछ दिन पहले इस बैंक पर सायबर हमला होने की बात स्पष्ट हुई है और कंपनी ने भी इस समाचार का समर्थन किया है| इसके नुसार अमरिका के करीबन १० करोड एवं कनाडा के ६० लाख लोगों की जानकारी ‘हैक’ की गई है| इसमें सोशल सिक्युरिटी नंबर्स चुराए गए है| इसके अलावा ग्राहकों की अन्य जानकारी सुरक्षित होने का दावा कंपनीने किया है|

इस सायबर हमले के मामले में अमरिका में पेज थॉम्पसन नाम की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है| इस युवती ने एक वेबसाईट पर बैंक हैक करने की बात बढाचढाकर रखी थी और इससे इस मामले पर से पर्दा हटा है, यह दावा सूत्रों ने किया| लेकिन, इस पूरे मामले की जानकारी अभी सामने नही आ सकी है| कुछ माध्यमों में इस बडे सायबर हमले के पीछे कोई गिरोह या गुट का हाथ होने की आशंका जताई गई है|

‘कैपिटल वन’ पर हुआ सायबर हमला नजदिकी दिनों में अमरिकी वित्तक्षेत्र पर हुआ सबसे बडा हमला होने की बात कही जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.