अमरिका की ‘सायबर कमांड’ ने किया रशिया में सायबर हमले करने का प्लैन – अमरिकी समाचार पत्र का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन: अमरिका में वर्ष २०२० में हो रहे राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव की पृष्ठभूमि पर रशिया में सायबर हमलें करने का प्लैन अमरिका की सायबर कमांडने तैयार किया है| इससे पहले वर्ष २०१६ में हुए चुनाव के दौरान रशियन यंत्रणाओं ने अमरिका की अलग अलग यंत्रणाओं पर सायबर हमलें करके चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने के दावे सामने आए थए| अगले वर्ष रशिया इस तरह से हस्तक्षेप कर ना सकें, इसी लिए रशिया को ही लक्ष्य करने का प्लैन किया गया है, यह दावा अमरिका के प्रमुख समाचार पत्र ने किया है|

द वॉशिंग्टन पोस्टइस अमरिकी समाचार पत्र ने अमरिकी अफसर के दाखिले से सायबर हमले के प्लैन की खबर प्रसिद्ध की है| इस प्लैन के अनुसार रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के नजदिकी लोगों की नीजि जानकारी प्राप्त की जा रही है| रशिया ने चुनाव के दौरान हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो यह नीजि जानकारी सार्वजनिक की जाएगी, यह कहा जा रहा है| रशियन यंत्रणा अमरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करें, इसके लिए यह सावधानी बरती जा रही है, यह दावा अमरिकी अधिकारी ने किया|

पर, इसमें राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को लक्ष्य नही किया जाएगा और उनसे संबंधित जानकारी उकसानेवाली साबित हो सकती है, यह संकेत अमरिकी अफसरों ने दिए है| पुतिन के नजदिकी लोगों पर दबाव बनाने के लिए अमरिकी यंत्रणा उनके हाथ में होनेवाली जानकारी का इस्तेमाल करेंगे, यह भी अमरिकी अखबार ने कहा है| रशिया के वरिष्ठ अफसर और नेताओं को उचित संदेशा प्राप्त होगा, यह दावा भी वर्णित अखबार ने किया है|

छह महीने पहले अमरिका के द न्यूयॉर्क टाईम्सइस समाचार पत्र ने अमरिकी यंत्रणा रशिया पर सायबर हमलें कर रही है, यह खबर प्रसिद्ध की थी| अमरिका की सायबर यंत्रणा ने रशिया की पॉवर ग्रीडऔर अन्य अहम यंत्रणाओं में कंप्युटर कोडलगाकर सायबर हमलें किए है, यह खबर द न्यूयॉर्क टाईम्स ने प्रसिद्ध की थी| यह जानकारी अमरिकी प्रशासन के भूतपूर्व एवं वर्तमान के अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद दी गई है, यह दावा भी संबंधित वृत्त में किया गया था|

इस वृत्तपर रशिया में कडी गुंज सुनाई दी गई| यह हमलें यानी रशिया के विरोध में अमरिका ने शुरू किए सायबर हमले का हिस्सा होने का आरोप रशियन सरकार ने किया था| अमरिका के सायबर हमलों की वजह से अर्थव्यवस्था को झटके लगने की बात भी रशियन सरकार के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव ने स्वीकार की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.