निर्यात और निवेश के बल पर जापानी अर्थव्यवस्था नई ऊँचाइयों पर लगातार २१ महीने विकास दर में बढ़ोत्तरी का रिकॉर्ड

टोकियो: जापानी कंपनियों की ओर से पूंजी के खर्चे में हुई बढ़ोत्तरी और जापानी उत्पादों की वैश्विक स्तरपर बढती मांग, इनके बल पर जापानी अर्थव्यवस्था नई ऊंचाई पर पहुंची है। बुधवार को प्रसिद्ध किए गए आंकड़ों के अनुसार, जापान ने लगातार २१ महीनों तक आर्थिक विकास दर में बढ़ोत्तरी कायम रखने में सफलता प्राप्त की है। सन २००१ के बाद लगभग १६ सालों बाद जापानी अर्थव्यवस्था ने ऐसा कीर्तिमान प्राप्त किया है। इस वजह से प्रधानमंत्री शिंजो एबे की जापान पर पकड और भी मजबूत होने की बात कही जा रही है।

सन २०१२ के बाद दूसरी बार सत्ता पर आए शिंजो एबे ने ‘एबेनोमिक्स’ के माध्यम से जापान में आक्रामक आर्थिक सुधारों की शुरुआत की। ‘अर्थसहायता’, ‘लचीला क्रेडिट स्कोर’ व ‘रचनात्मक सुधार’ और ‘निजी क्षेत्र में निवेश’ इन तीन पडाओं (थ्री एरोज) के माध्यम से जापानी अर्थव्यवस्था को गतिमान करने का आश्वासन एबे ने दिया था। शुरूआती दौर में एबे की इस नीति पर स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टीका हुई थी। लेकिन पिछले साल भर से जापानी अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं और यह ‘एबेनोमिक्स’ मिली सफलता है, यह स्पष्ट होता है।

जापानी अर्थव्यवस्था की प्रगति, ‘जी-७’ समूह के सदस्य देशों में से सर्वोत्तम प्रदर्शन है, ऐसा माना जाता है। जापान अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था है और उनके प्रदर्शन की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी दिलासा मिल गया है।

नए आंकड़ों के अनुसार जुलाई से सितम्बर २०१७ इस आर्थिक तिमाही में जापानी अर्थव्यवस्था का जीडीपी ०.३ प्रतिशत से बढ़ गया है। वार्षिक विकास दर के बढ़ोत्तरी के बारे में विचार किया जाए तो यह दर १.४ प्रतिशत दर्ज किया गया है और अर्थ विशेषज्ञों ने की हुई भविष्यवाणी से यह ज्यादा है। इस बढ़ोत्तरी के पीछे जापानी उत्पादों को वैश्विक स्तरपर बढती मांग की वजह से निर्यात में हुई बढ़ोत्तरी यह प्रमुख घटक साबित हुआ है। साल की तीसरी आर्थिक तिमाही में निर्यात में ०.५ प्रतिशत बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

निर्यात के साथ साथ निजी क्षेत्र से किए जाने वाले पूंजी के खर्चे में भी बढ़ोत्तरी दिखाई दी है। जुलाई से सितम्बर के कालावधि में पहले की तिमाही से ०.२ प्रतिशत पूंजी का खर्चा ज्यादा दर्ज किया गया है। जापान में सन २०२० में होने वाले ‘टोकियो अलिम्पिक’ से संबंधित निवेश, यह भी आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण घटक साबित हुआ है। जापानी नागरिकों की ओरसे किए जाने वाले खर्चे का प्रतिशत गिर गया है, फिर भी रोजगार निर्माण में बढ़ोत्तरी दिखाई दी है, उसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे, ऐसी आशा व्यक्त की जा रही है।

अर्थव्यवस्था के सकारात्मक प्रदर्शन की पृष्ठभूमि पर, साल के अंत तक जापानी सरकार नए आर्थिक उपाययोजनाओं की घोषणा कर सकती है, ऐसे स्पष्ट संकेत मिले हैं। उसमे कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए निवेश बढ़ाना और उत्पाद बढ़ोत्तरी के लिए कोशिश इनका समावेश हो सकता है, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है।

पिछले साल भर में दुनिया की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था चीन की अर्थव्यवस्था में उलट पुलट और गिरावट शुरू है, उसी समय जापानी अर्थव्यवस्था का उंचाया हुआ प्रदर्शन ध्यान आकर्षित करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.