जापान साउथ चाइना सी एवं हिंद महासागर में हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका तैनात करेगा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

टोक्यो – जापान अपने नौदल के लिए हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका जल्द ही साउथ चाइना सी एवं हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात करने वाला है। लगभग २ महीनों के लिए जापान के हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका इस सागरी क्षेत्र में तैनात रहेंगे। साउथ चाइना सी तथा हिंद महासागर में चीन के लष्कर की गतिविधियां बढ़ती जा रही है और जापान से हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका की तैनाती की घोषणा, चीन को चुनौती देने वाली मानी जाएगी।

जापान के नौदल में दो अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था से बोलते हुए यह जानकारी दी है। जापान की मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फ़ोर्स कागा यह हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका जल्द ही अपनी मुहिम के लिए रवाना होगी, ऐसी जानकारी इस अधिकारी ने की है। कागा यह इझूमो श्रेणी के दूसरी हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका है। जापानी नौदल के अधिकारियों ने दिए जानकारी के अनुसार सितंबर महीने में कागा और तीन युद्धनौका साउथ चाइना सी से अपने मुहिम के लिए शुरूआत करेंगे।

हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका, तैनात, कागा, नौदल, युद्धाभ्यास, जापान, भारत

जापान के युद्धनौका का यह बेड़ा साउथ चाइना सी के सागर क्षेत्र में इंडोनेशिया के साथ अन्य आग्नेय आशियाई देशों के भेंट पर होगा। साउथ चाइना सी में तैनाती के बाद जापान की युद्धनौका हिंद महासागर के लिए रवाना होंगे। हिंद महासागर में भारत और श्रीलंका के नौदल अड्डों को भेंट देकर, जापान की कागा इस क्षेत्र में युद्धाभ्यास में शामिल होंगी, ऐसा जापानी अधिकारी ने कहा है। जापान के हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका कि इस दोनों सागरी क्षेत्र में तैनाती लगभग २ महीनों के लिए रहेगी।

जापान की युद्धनौका कि यह तैनाती इंडो पैसिफिक क्षेत्र के मुक्त और स्वतंत्र सागरी हद का पुरस्कार करने के लिए होंगी, ऐसा दावा जापान के अधिकारी ने किया है। साथ ही साउथ चाइना सी में मुक्त व्यापारी मार्ग की सुरक्षा के लिए एवं मित्र देशों के साथ सामरिक सहयोग बढ़ाने के लिए जापान के युद्धनौका का युद्धाभ्यास सहायक होगा, ऐसा जापानी अधिकारी ने कहा है।

जापान की नौदल अधिकारी ने नाम ना घोषित करने की शर्त पर प्रसिद्ध किए इस जानकारी पर जापान के रक्षा मंत्रालय ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। पर जापान के हेलीकॉप्टर बाहर युद्धनौका साउथ चाइना सी एवं हिंद महासागर में तैनाती के लिए रवाना होंगे, इस की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसा लष्करी विश्लेषकों का कहना है। पिछले वर्ष भी जापानने इस हेलीकॉप्टर इझूमो को हिंद महासागर के सफर पर रवाना किया था। उस समय जापान की युद्धनौका ने भारतीय नौदल के साथ युद्धाभ्यास में भाग लिया था। उस पर चीन से तीव्र प्रतिक्रिया आई थी। भारत ने जापान के युद्ध नौका के साथ युद्धाभ्यास का समर्थन किया था।

दौरान इझूमो और कागा इन दोनों हेलीकॉप्टर वाहक युद्धनौका का यह जापान के सागरी हद की सुरक्षा के लिए होने का दावा जापान कर रहा है। पर जापान के यह युद्धनौका विमान वाहक होने का आरोप चीन से लगातार किया जा रहा है। यह युद्धनौका की निर्मिती करके जापानने दूसरे महायुद्ध के बाद करारों का उल्लंघन करने की आलोचना भी चीन ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.