हमास पर सैन्य कार्रवाई करने से पहले इस्रायल ने गाज़ा की जनता को दी चेतावनी – २४ घंटे में गाजा के दक्षिणी हिस्से में जाने की सूचना

जेरूसलम – गाजा के उत्तरी हिस्से की जनता गाजा के दक्षिणी हिस्से की ओर जाए। क्यों कि, जल्द ही इस्रायल वहां व्यापक सैन्य अभियान शुरू कर रहा हैं, ऐसी सूचना इस्रायल की सेना ने दी है। इसके बाद गाजा में अराजकता का माहौल अधिक बिगड़ता देखा जा रहा है। इस्रायल ने पहले से ही गाजा की पानी, अन्न, बिजली और ईंधन की सप्लाई तोड़ दी हैं और ऐसा कहकर हमास की घेराबंदी कर दी है। जबतक हमास अपहरण किए सभी इस्रायली नागरिकों को मुक्त नहीं करती, तब तक यह घेरा बंदी हटेगी नहीं, यह इशारा इस्रायल ने दिया था। यह इशारा देते समय भी इस्रायल ने गाजा पर हवाई हमलें जारी रखे हैं।

हमास पर सैन्य कार्रवाई करने से पहले इस्रायल ने गाज़ा की जनता को दी चेतावनी - २४ घंटे में गाजा के दक्षिणी हिस्से में जाने की सूचनागाजा के १० लाख लोगों को उत्तरी हिस्से से दक्षिणी क्षेत्र में जाने के लिए इस्रायल ने की सूचना उचित नहीं है, ऐसी आलोचना संयुक्त राष्ट्र संघ ने की है। इससे नया संकट उभर सकता है, यह चिंता भी राष्ट्र संघ ने जताई है। गाजा में इसका असर दिखने लगा है और वहां बड़ी अराजकता फैली है। इस वजह से यहां मानवी सहायता पहुंचा रहे लोगों की स्थिति भी खराब होने की बात कही जा रही है। ऐसे में ही इस्रायल के हवाई हमले गाजा का संकट अधिक बढ़ा रहे हैं। लेकिन, ऐसी स्थिति में भी हमास इस्रायल के अश्खेलॉन और तेल अविव शहर पर रॉकेटस्‌ के हमले कर रही है। लेकिन, पैलेस्टिनी जनता के मन में अब पहली बार हमास के विरोधी माहौल बनता देखा जा रहा है।

भीषण हमले करके हमास ने इस्रायल का द्वेष करने वालों को कुछ समय तक जल्लोष करने का अवसर दिया। लेकिन, बाद में इस्रायल इसपर अतिभीषण हमले करके प्रत्युत्तर देगा, यह विचार हमास ने नहीं किया था। हमास पर सैन्य कार्रवाई करने से पहले इस्रायल ने गाज़ा की जनता को दी चेतावनी - २४ घंटे में गाजा के दक्षिणी हिस्से में जाने की सूचनाइसी कारण से वर्तमान में गाजा की जनता को जो भी कुछ भुगतना पड़ रहा हैं, उसके लिए पुरी तरह से हमास ही ज़िम्मेदार है, ऐसी आलोचना अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे हैं।

गाजा में हमास ने सैन्य सुविधा तैयार की हैं और सुरंग में हथियार रखे होने का दावा इस्रायल कर रहा हैं। इसी वजह से गाजा के उत्तरी हिस्से में सैन्य अभियान शुरू करना पड़ रहा हैं, यह इस्रायल का कहना है।

इस कार्रवाई से गाजा की जनता को नुकसान न पहुंचे, यही इस्रायल की इच्छा हैं। लेकिन, किसी भी स्थिति में हमास को बक्शा नहीं जाएगा, ऐसी चेतावनी इस्रायल के सेना अधिकारी ने दी। हमास के आतंकवादी जनता में रहकर जनता को ढ़ाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी वजह से पैलेस्टिनी जनता और हमास को अलग करना ज़रूरी होने का दावा इस्रायल के रक्षा मंत्री योव गैलंट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.