अमरिका परमाणु अनुबंध से पीछे हटा तो ईरान युद्ध पुकार सकता है – इस्राइल स्थित फ़्रांस की राजदूत का इशारा

जेरुसलेम: ‘अमरिका ईरान के परमाणु अनुबंध से पीछे हट गया, तो उसके भयंकर परिणाम होंगे। इसके बाद ईरान भी अनुबंध को तोड़कर परमाणु अस्त्र प्राप्त करने के लिए कोशिश करेगा। इसीलिए परमाणु अनुबंध तोडा तो युद्ध भडकने की कड़ी संभावना है’, ऐसी चेतावनी इस्राइल में स्थित फ़्रांस की राजदूत ‘हेलन ली गाल’ ने दी है।

अमरिका ने परमाणु अनुबंध से बाहर निकलने की तैयारी की है, ऐसा कहकर फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन ने इस पर गंभीर चिंता जताई थी। ईरान के साथ किया गया अनुबंध निर्दोष नहीं है, इस बात को मान्य करके भी जर्मनी की चांसलर अंजेला मर्केल इस परमाणु अनुबंध को बचाने की कोशिश कर रहीं हैं। यूरोप के प्रमुख देश इस परमाणु अनुबंध को बचाने की जोरदार कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष ने यह अनुबंध टुटा तो युद्ध भड़केगा, ऐसी चेतावनी दी है।

परमाणु अनुबंध, पीछे हटा, अमरिका, ईरान युद्ध पुकार, हेलन ली गाल, इशारा, जेरुसलेम, फ़्रांसइसके लिए ‘हेलन ली गाल’ ने ईरान के नेताओं की तरफ से किए जाने वाले विधानों का प्रमाण दिया है। ‘ट्रम्प परमाणु अनुबंध से पीछे हटे तो उसे कठोर प्रत्युत्तर दिया जाएगा’, ऐसी धमकी खामेनी के सलाहकार अली अकबर विलायती ने दी थी। खामेनी के सहायक माने जाने वाले ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड्स’ के ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी ने इस्राइल को दुनिया के नक़्शे से हटाने की धमकी दी थी।

इसकी याद दिलाते हुए ‘हेलन ली गाल’ ने अमरिका को परमाणु अनुबंध में कायम रहने का आवाहन किया है। अमरिका परमाणु अनुबंध से पीछे हट गया तो खामेनी परमाणु अस्त्र निर्माण करने के आदेश देंगे। ऐसी चेतावनी ‘हेलन ली गाल’ ने दी है। परमाणु अनुबंध से बाहर निकलने के बाद ईरान दो दिनों में २० प्रतिशत संवर्धित युरेनियम प्राप्त करेगा, ऐसा इशारा ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने कुछ दिनों पहले दिया था। संवर्धित युरेनियम का भंडार बढ़ाने इतनी प्रगत तकनीक ईरान के पास है, ऐसा कहकर राष्ट्राधयक्ष रोहानी ने परमाणु निर्माण के संकेत दिए थे।

इस्राइल के सर्वनाश की घोषणा करने वाले किसी भी देश को परमाणु अस्त्र प्राप्त करने नहीं देंगे, ऐसी इस्राइल की नीति है। संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में बोलते समय, इस्राइली राजदूत ने हाल ही में इसकी याद दिलाई थी। इसीलिए ईरान को रोकना है, तो परमाणु अनुबंध को न तोड़ें, ऐसी चेतावनी फ़्रांस इस्राइल को दे रहा है। लेकिन परमाणु अनुबंध का इस्तेमाल करके ईरान परमाणु अस्त्र संपादित कर रहा है, ऐसा आरोप फ़्रांस इस्राइल और अमरिका की तरफ से किया जा रहा है। इस वजह से फ़्रांस और अन्य यूरोपीय देशों की तरफ से दी जा रही इन चेतावनियों का इस्राइल और अमरिका की निति पर विशेष परिणाम होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.