इस्रायल सीमा पर हुए हिंसाचार में ९ लोग ठार और ५०० लोग जख्मी

इस्रायल सीमा, हिंसाचार, ९ लोग ठार, ५०० लोग जख्मी, इस्रायल विरोधी प्रस्ताव, जेरूसलम, गाजा, अमरिकाजेरूसलम / गाजा: इस्रायल सीमा के पास पैलेस्टिनी नागरिकोंने लगातार दूसरे शुक्रवार को किए हिंसक प्रदर्शन में ९ लोगों की जान गई है और लगभग ५०० से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। बलि जाने वाले लोगों में एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ दो लड़कों का समावेश होने की जानकारी सूत्रों ने दी है। इस प्रदर्शन की पृष्ठभूमि पर संयुक्त राष्ट्र संघटना की सुरक्षा परिषद में इस्रायल विरोधी प्रस्ताव लाने का प्रयत्न अमरिका ने फिर एक बार उधेडा है।

हमास आतंकवादी संघटना के साथ अन्य पैलिस्टिनी गुटोंने शुरू की ‘मार्च ऑफ रिटर्न’ इस इस्रायल विरोधी आंदोलन का दूसरा प्रदर्शन शुक्रवार को हुआ है। लगातार दूसरे शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में लगभग २०००० से अधिक पैलिस्टिनी नागरिक शामिल हुए थे। पिछले हफ्ते में हुए प्रदर्शन में पहले से ही नेताओं के साथ लगभग एक लाख नागरिक शामिल हुए थे। इस पर इस्रायल ने किए कार्यवाही में लगभग २२ लोगों की जान गई थी। इतने बड़े तादाद में होने वाले प्रदर्शन का सहभाग ध्यान केंद्रित करने वाला है।

इस्रायल सीमा, हिंसाचार, ९ लोग ठार, ५०० लोग जख्मी, इस्रायल विरोधी प्रस्ताव, जेरूसलम, गाजा, अमरिकाप्रदर्शन का आयोजन करनेवाले हमास आतंकवादी संघटना के प्रदर्शन तीव्र करने के लिए उसमें शामिल होनेवाले नागरिकों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। उसके अनुसार प्रदर्शन में बली जाने वाले परिवारों को ३००० डॉलर्स, गंभीर हुए परिवार को ५०० डॉलर्स, तथा हल्के से गंभीर जख्मी होने वाले परिवारों को २०० डॉलर्स दिए जाएंगे ऐसा घोषित किया गया है। हमास के इस घोषणा की वजह से इस्रायल पर हमले करने के लिये अधिक प्रोत्साहन मिल रहा है, ऐसा आरोप इस्रायल के अधिकारी ने किया है।

शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के विरोध में इस्रायल ने किए कार्यवाही में पहले स्थानीय पत्रकार यासेर मुर्तजा की जान गई है। मुर्तजा पैलेस्टाइनी प्रदर्शनकरियों कि तस्वीरें लेते समय यह घटना होने की बात कही जाती है। साथ ही मुर्तजा सीमा से सौ मीटर से अधिक अंतर पर होने की जानकारी सूत्रों ने दी है। इस्रायल ने इस पर विधान करने से इनकार किया है।

हमास ने आयोजित किए प्रदर्शन और उस पर इस्रायल ने की कार्यवाही पर अंतरराष्ट्रीय स्तर से प्रतिक्रिया उमड़ रही है। कुवैत ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाई है। पर उस समय की कार्रवाई के विरोध में दाखिल किए गए प्रस्ताव अमरिका ने नकार अधिकार का उपयोग करके उधेड़ा है।

इस्रायल ने १९७६ वर्ष में युद्ध में प्राप्त किये भूभाग के मुद्दे पर हमास ने पैलेस्टिनी जनता को प्रदर्शन के लिए हमास ने पुकारा है और लगभग महीने भर के लिए प्रदर्शन शुरू रखने का इरादा घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.