…तो फिर एक-दो वर्षों में ईरान परमाणु बम प्राप्त करेगा – फ्रान्स के विदेशमंत्री की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पैरिस – जिस तरह से ईरान वर्ष २०१५ में हुए परमाणु समझौते का उल्लंघन करे जा रहा है, वह देखे तो अगले एक या दो वर्षों में ईरान परमाणु शक्ति के तौर पर सामने आएगा, यह चेतावनी फ्रान्स के विदेशमंत्री जीन येस ले द्रियान ने दी है| दो दिन पहले ईरान ने इराक स्थित अमरिका के लष्करी अड्डों पर किए मिसाइल हमलों पर भी फ्रान्स ने आलोचना की थी| इसी बीच अमरिका की तरह यूरोपिय देश भी ईरान के साथ परमाणु किए समझौते से पीछे हटें और ईरान पर लगाए प्रतिबंधों का समर्थन करें, यह निवेदन राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किया है|

यूरोपिय महासंघ के विदेशमंत्रियों की विशेष बैठक हाल ही में ब्रुसेल्स में आयोजित की गई थी| ईरान से बना तनाव, सीरिया एवं लीबिया के संघर्ष और तुर्की के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए इस बैठक का प्रयोजन था| इससे पहले फ्रान्स के विदेशमंत्री ले द्रियान ने एक रेडिओ चैनल से बात करते समय परमाणु समझौते का उल्लंघन करनेवाले ईरान पर आलोचना की

वर्ष २०१५ में हुए वियन्ना समझौते का ईरान लगातार उल्लंघन करता रहा तो यदिनन काफी कम समय में, संभव हो एकदो वर्षों में ही यह देश परमाणु शत्कि बन सकता है| यह संभव ना हो, यह इशारा फ्रान्स के विदेशमंत्री ने दिया है| तभी, हफ्ते पहले फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने भी ईरान परमाणु समझौते का पालन करें, यह निवेदन किया था| ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने फ्रान्स की इस भूमिका का समर्थन किया था|

पर, ईरान ने यूरोपिय देशों की इस भूमिका पर आलोचना की थी| साथ ही कुछ दिन पहले ईरान ने यूरेनियम का बेहिसाब संवर्धन शुरू करके परमाणु कार्यक्रम की गति बढाने का ऐलान किया था| इसके लिए चार वर्ष पहले हुए समझौते में तय मुद्दों से हम बंधे ना होने की बात ईरान ने स्पष्ट की थी| इस ऐलान के साथ ही ईरान ने परमाणु केंद्र में संवर्धित सेंट्रिफ्युजेस की संख्या, युरेनियम संवर्धन का स्तर बढाने का ऐलान किया था|

युरेनियम संवर्धन बढाने का ऐलान यानी परमाणु बम प्राप्त करने की दिशा में तेजी से सफर करना ही होता है| इस वजह से ईरान ने किया ऐलान काफी विस्फोटक है| फ्रान्स के विदेशमंत्री ले द्रियान ने मुलाकात के दौरान दिया यह इशारा भी इसी विस्फोटक स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित कर रहा है|

इसी बीच, ईरान को परमाणु बम प्राप्त करने नही देंगे| इसके लिए कोई भी किमत चुकाने के लिए हम तैयार होने का इशारा इस्रायल ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिया था| ईरान परमाणु शक्ति बनता है तो सौदी भी पीछे नही रहेगा, यह चेतावनी सौदी के नेतृत्व ने दी थी| दो दिन पहले अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने भी ईरान को परमाणु हथियारों से सज्जित होने नही देंगे, यह ऐलान किया?है| ऐसी स्थिति में फ्रान्स ने ईरान की परमाणु गतिविधियों के विषय में अपनाई भूमिका अहमियत रखती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.