हिंद महासागर क्षेत्र के देशों की बैठक की शुरुआत

हिंद महासागर क्षेत्रपणजी – हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर इस क्षेत्र के देशों की नौसेनाओं का समावेश होनेवाली परिषद गोवा में आयोजित की गई है। भारतीय नौसेना ने आयोजित की यह परिषद तीन दिन तक चलनेवाली होकर, उसमें १२ देशों की नौसेनाओं के प्रमुख दाखिल हुए हैं। इन देशों में भारत समेत सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, बांगलादेश, म्यानमार, श्रीलंका, मॉरिशस, मालदीव, मादागास्कर, कोमोरोस और सेशल्स का समावेश है।

‘गोवा मेरिटाईम कॉन्क्लेव्ह-२०२१’ ऐसा इस परिषद का नाम होकर, हिंद महासागर क्षेत्र में बने ख़तरों के मुद्दे पर चर्चा होगी, ऐसी जानकारी नौसेना के प्रवक्ता ने दी। गोवा के ‘नेव्हल वॉर कॉलेज’ में होनेवाली इस परिषद के लिए, भारत के नौसेनाप्रमुख के अलावा रक्षा तथा विदेश विभाग के सचिव भी उपस्थित रहनेवाले हैं। भारतीय नौसेना ने चीन के बढ़ते खतरों के विरोध में सहयोगी देशों को एकत्रित लेकर मोरचा बनाने की गतिविधियाँ शुरू कीं हैं। नौसेनाप्रमुखों की परिषद उसी का भाग मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.