भारत नौसेना का ‘ट्रॉपेक्स’ युद्धअभ्यास

नवी दिल्ली, दि. ९ :  भारतीय नौसेना ने लगभग एक महीना चलनेवाले ‘ट्रॉपेक्स’ युद्धअभ्यास का आयोजन किया है| इस युद्धअभ्यास में ६० युद्धपोत, पाच पनडुब्बियाँ और ७० से अधिक विमान शामिल किए गए हैं| ‘थिएटर लेव्हल रेडिनेस ऍन्ड ऑपरेशनल एक्सरसाईज’ (ट्रॉपेक्स-२०१७) ऐसा शीर्षक रहे इस युद्धअभ्यास की शुरुआत अरब सागर में हुई है और हिंद महासागर तक यह युद्ध अभ्यास फैला हुआ है|

‘ट्रॉपेक्स’

पिछले साल में चीन की विनाशिका और पनडुब्बी ने भारतीय नौसेना को उक़सानेवाली हरकतें की हैं| चीन की ‘शांग’ इस परमाणु पनडुब्बी की, पाकिस्तान के कराची बंदर तक आवाजाही शुरू हुई है| इसकी चुनौती भारतीय नौसेना के सामने है| आनेवाले समय में, अपने सागरी क्षेत्र से नज़दीक चीन की गतिविधियों पर नज़र रखना और उनका जवाब देने की ज़िम्मेदारी भारतीय नौसेना पर आई है| नौसेना ने इस दिशा में प्रयास शुरू किए हैं, ऐसा दिखाई दे रहा है| ‘ट्रॉपेक्स-२०१७’ युद्ध अभ्यास इसी का हिस्सा है, ऐसा दिखाई दे रहा है|

इस युद्ध अभ्यास में ‘ब्राह्मोस’ इस प्रक्षेपास्त्र का इस्तेमाल काफ़ी अहम साबित होता है| ब्राह्मोस की नौसेना के लिए विशेष आवृत्ति तैयार की गई है और युद्धपोत भेदने के लिए इस प्रक्षेपास्त्र का इस्तेमाल किया जा रहा है| सोमवार को इसका परीक्षण किया गया है और ब्राह्मोस ने लगभग ३०० किलोमीटर दूरी पर स्थित विनाशिका की प्रतिकृति पर अचूक निशाना साधा|

‘ट्रॉपेक्स’गुरुवार को निगरानी विमान से ‘केएच-३५’ इस और एक विनाशिकाभेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया गया| भारतीय नौसेना ने ‘केएच-३५’ इस प्रक्षेपास्त्र का पहली ही बार युद्धअभ्यास के समय इस्तेमाल किया है, ऐसा कहा जा रहा है|

‘आयएनएस विक्रमादित्य’ इस विमानवाहू युद्धपोत से ‘मिग-२९ के’ इन लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरते हुए अपने लक्ष्य पर निशाना साधा| भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाने के साथ ही, अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन करना यह भी इस युद्धअभ्यास का अहम अंग है| पिछले कुछ महीनों से भारतीय नौसेना नियमित रूप से युद्धअभ्यास में शामिल हो रही है| जल्द ही, आग्नेय एशियाई देश इंडोनेशिया की नौसेना के साथ भारतीय नौसेना का संयुक्त युद्धअभ्यास होनेवाला है| इससे पहले भारतीय नौसेना ने व्हिएतनाम, सिंगापूर इन आग्नेय एशियाई देशों के साथ युद्धअभ्यास का आयोजन किया था| फिलहाल व्हिएतनाम के नौसैनिक भारत में विशाखापट्टनम् में विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं| भारतीय नौसेना द्वारा इंडोनेशियन नौसेना को पनडुब्बी का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया जानेवाला है| इसीके साथ, लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर हवाई युद्ध किस तरह खेला जाता है, इसका प्रशिक्षण भी भारत की ओर से इंडोनेशिया को दिया जायेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.