तकनीकी खराबी के कारण विस्फोटक ना होनेवाला भारत का क्षेपणास्त्र पाकिस्तान में गिरा – हमले की संभावना से पाकिस्तान में घबराहट

नई दिल्ली/इस्लामाबाद – भारत ने पाकिस्तान पर सुपरसोनिक क्षेपणास्त्र दागे होने के दावे पाकिस्तान के माध्यम कर रहे थे। रशिया ने जिस तरह युक्रेन पर हमला किया, वैसा ही हमला भारत पाकिस्तान पर करनेवाला है, ऐसी संभावना भी इस देश के माध्यम जता रहे थे। अधिकृत स्तर पर पाकिस्तान की सेना, भारत से ‘फ्लाईंग ऑब्जेक्ट’ पाकिस्तान की सीमा में गिरा है, यह बताकर उस पर गंभीर चिंता व्यक्त कर रही थी। लेकिन तकनीकी ख़राबी के कारण भारत का, विस्फोटक ना होनेवाला क्षेपणास्त्र पाकिस्तान की सीमा में गिरा, यह बताकर भारत ने उस पर अफ़सोस ज़ाहिर किया है। साथ ही, इस मामले में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दिए गए हैं, ऐसा रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया।

9 मार्च को शाम 6.50 बजे पाकिस्तान के मियां चुन्नू इलाके में भारत का क्षेपणास्त्र गिरा। लेकिन पाकिस्तान ने बहुत समय तक इसकी जानकारी छिपाकर रखी। 24 घंटे बाद पाकिस्तानी सेना ने इसकी जानकारी सार्वजनिक की। तब तक यह पाकिस्तानी हवाई दल का क्षेपणास्त्र होगा और गलती से उसे दागा गया होगा, ऐसा दावा किया जा रहा था। कुछ समय बाद, यह पाकिस्तानी सेना का क्षेपणास्त्र होने की चर्चा पाकिस्तान के माध्यम कर रहे थे। लेकिन गुरुवार रात को, भारत से आया ‘फ्लाईंग ऑब्जेक्ट’ मिया चुन्नू में गिरा होने के दावे पाकिस्तान के माध्यम करने लगे। कुछ लोगों ने तो भारत ने पाकिस्तान पर सुपरसोनिक क्षेपणास्त्रों का हमला करने का आरोप किया।

इसके जरिए भारत पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा यंत्रणा की पड़ताल कर रहा है ऐसे दावे कुछ पत्रकारों ने किए। भारत का क्षेत्र अपने देश की हवाई सीमा में प्रवेश करने के बाद भी पाकिस्तान की सुरक्षा यंत्रणा ने इस क्षेपणास्त्र को नहीं भेदा, यह गंभीर चिंता की बात साबित होती है। पाकिस्तान की 124 किलोमीटर अंदर तक भारत का क्षेपणास्त्र आ ही कैसे सकता है? ऐसा सवाल माध्यम कर रहे हैं। पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा यंत्रणा खोखली है, यह इससे स्पष्ट हुआ। अब पाकिस्तान को भी रशिया से एस-400 की खरीद करनी होगी, ऐसी चेतावनियाँ इस देश के माध्यम दे रहे थे।

पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा यंत्रणा बेकार है, यह अब भारत समझ चुका है। इस कारण जल्द ही भारत पाकिस्तान पर जबरदस्त हमला करके युद्ध का ऐलान करेगा कॉमेडी चिंता पत्रकार जाहिर कर रहे थे। युक्रेन में युद्ध जारी रहते और अमरीका भी पाकिस्तान पर नाराज़ रहते, युद्ध का ऐलान करने के लिए भारत के लिए बहुत ही अनुकूल माहौल होने का निष्कर्ष भी कुछ पत्रकारों ने दर्ज किया था। लेकिन भारत के रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में एक निवेदन जारी करके, यह वाकया तकनीकी खराबी के कारण हुआ यह मान लिया।

इस खराबी के कारण यह क्षेपणास्त्र पाकिस्तान की सीमा में गिरा। सौभाग्यवश इसमें जीवित हानि नहीं हुई, यह बताकर रक्षा मंत्रालय ने उस पर अफ़सोस ज़ाहिर किया। साथ ही, इसकी उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दिए गए हैं, यह जानकारी भी रक्षा मंत्रालय ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.