भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया – ७ चौकियां तबाह करके १० सैनिकों को मौत के घाट उतारा

जम्मू/इस्लामाबाद – सोमवार की सुबह जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी एवं मॉर्टर से हमला करके पाकिस्तानी लष्कर ने बीएसएफ के इंस्पेक्टर एवं ६ वर्ष के लड़की की जान ली थी| उसके बाद भारतीय लष्कर ने जबरदस्त हमला करके पाकिस्तानी लष्कर की ७ चौंकियां उड़ा दी है| भारत की सेना के इस हमले में पाकिस्तान के १० जवान मारे गए हैं| लेकिन, इस घटना में अपने सिर्फ ३ सैनिक मारे जाने का दावा पाकिस्तानी लष्कर ने किया है|

बीएसएफ के इंस्पेक्टर सोमवार को पाकिस्तानी लष्कर ने पूंछ की नियंत्रण रेखा पर किए गोलीबारी में शहीद हुए थे| इस हमले में ६ वर्ष की लड़की की जान गई थी और कई नागरिक जख्मी हुए थे| उसके बाद भारतीय लष्कर ने प्रति हमला करके पाकिस्तान के बर्ताव को प्रत्युत्तर दिया है| उसमें पाकिस्तानी लष्कर की ७ चौकियां तबाह हुई है और तीन जवान ढेर होने का इकबालिया बयान पाकिस्तानी लष्करी अधिकारी ने दिया है| पर ढेर हुए पाकिस्तानी जवानों की संख्या १० होने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ है|

भारत के बीएसएफ के महासंचालक रजनीकांत मिश्रा ने पाकिस्तान की गोलीबारी को भारत का प्रत्युत्तर दिए जाने की जानकारी दी है| पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बीएसएफ पूर्ण रूप से तैयार होने की बात महासंचालक रजनीकांत मिश्रा ने कही है|

जम्मू-कश्मीर की २ दिनों की यात्रा पर पहुंचे महासंचालक मिश्रा ने नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ के चौकियों का ब्यौरा किया है और वहां की सुरक्षा की जांच की है| पाकिस्तान का लष्कर नियंत्रण रेखा पर जनता को लक्ष्य कर रहा है, यह आलोचना भी मिश्रा ने की है| पर बीएसएफ ने यह चुनौती स्वीकारी है और पाकिस्तान को कड़ा प्रत्युत्तर देने का भरोसा दिलाया है| दौरान भारतीय लष्कर के नॉर्दर्न कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंग ने जम्मू कश्मीर के बारामूल्ला में सेना की चौकियों को भेंट देकर वहां के तैयारी का ब्यौरा किया है|

दौरान मंगलवार को भी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी लष्कर की गोलीबारी शुरू थी एवं भारतीय लष्कर से उसे कड़ा प्रत्युत्तर दिया जा रहा था| जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर यह संघर्ष शुरू होते समय भारत के लष्कर प्रमुख जनरल बिपिन रावत अमरिका के दौरे पर हैं| मंगलवार से शुरू हुए इस दौरे की जानकारी अब तक उजागर नहीं हो सकी है, पर इस दौरे में जनरल रावत अमरिका के वरिष्ठ अधिकारी से भेंट करने की बात कही जा रही है| इसी समय भारत के विदेश सचिव विजय गोखले रशिया पहुंचे हैं| उन्होंने रशिया के उप विदेशमंत्री सर्जेई रिब्कोव्ह से मुलाकात की है|

पाकिस्तान के साथ तनाव बड़ी तादाद में बढ़ते समय भारत के लष्कर प्रमुख का अमरिका तथा विदेश सचिव के रशिया दौरे की वजह से अलग संकेत मिल रहे हैं| भारत पाकिस्तान पर फिर एक बार लष्करी कार्रवाई करने की तैयारी में होने के दावे पाकिस्तान से किए जा रहे हैं| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री एवं अन्य नेताओं के साथ इस देश के माध्यम भी इस संभावना पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं| इसी बीच भारत के हमले पर ३ गुना तीव्र प्रत्युत्तर देने की धमकियां पाकिस्तान दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.