भारत को परमाणु युद्ध की धमकियां दे रहा पाकिस्तान के बरताव में देखी गई नरमाई

लाहोर – परमाणु युद्ध की धमकियां देकर भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी चेतावनी दे रहे इम्रान खान ने अब नरमाई दिखाई है| पाकिस्तान पहले परमाणु हमला नही करेगा, ऐसा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है| उनके इस वक्तव्य के बाद कुछ ही घंटों में पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने यह ऐलान किया है की, अपने देश की परमाणु निती में बदलाव नही हुआ है| साथ ही पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशिद ने अपना देश ‘स्मार्ट परमाणु बम’ रखकर है यह कहकर इस बम का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमला करने पर भारतीय सेना के विरोध में करने की धमकी दी है|

भारत ने धारा ३७० हटाने के बाद भारत के साथ शुरू व्यापार बंद करने का निर्णय करके पाकिस्तान की सरकार ने अपनी पीठ थपथपाई थी| लेकिन, कुछ ही हफ्तों में पाकिस्तान को असलियत का एहसास हुआ है| मंगलवार के दिन पाकिस्तान ने भारत से निर्यात हो रही दंवाईंयों पर लगाई पाबंदी हटाई| साथ ही लाहोर में बोलते समय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने युद्ध से किसी भी समस्या का हल नही निकलता, यह कहकर भारत को समजदारी का इशारा दिया है| साथ ही पाकिस्तान भारत पर पहले परमाणु हमला नही करेगा, यह कहकर इम्रान खान ने हमें भारत के साथ बातचीत की उम्मीद होने की बात स्पष्ट की|

पिछले कुछ सप्ताहों में इम्रान खान लगातार भारत को परमाणु युद्ध की धमकियां दे रहे थे| अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए इम्रान खान ने यहीं दांव खेला था| लेकिन, भारत ने इसपर गंभीरता से संज्ञान लेकर परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल ना करने की भारत की निती में जरूरत होने पर बदलाव होगा, इतने कम शब्दों में भारत के रक्षामंत्री ने इम्रान खान को प्रत्युत्तर दिया था| इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होश में आने के आसार दिखाई देने लगे है| हम पहले परमाणु हमला नही करेंगे, यह इम्रान खान ने दिया भरोसा इसी की गवाही दे रहा है|

लेकिन, इम्रान खान का वक्तव्य प्रसिद्ध होकर कुछ घंटे नही होतें, तभी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उनके वक्तव्य को गलत तरीके से समझा जा रहा है, यह दावा किया| पाकिस्तान की परमाणु निती में बदलाव नही हुआ है, यह बात पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की| पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए जरूरत होगी तो परमाणु हमला करने के लिए डरेंगे नही, यह निती पाकिस्तान ने पहले ही घोषित की थी| इसमें बदलाव नही हुआ है, यह कहकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने ही प्रधानमंत्री ने किए वक्तव्य पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत नही है, यह संदेश भारत के साथ पूरी दुनिया को दिया है| इससे पाकिस्तान के निती में दिखाई देनेवाली गडबडी फिर से दुनिया के सामने आयी है|

अक्तुबर या नवंबर महीने में भारत और पाकिस्तान का युद्ध होगा, यह दावा करनेवाले पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशिद ने अपने देश के बेडे में ‘स्मार्ट न्युक्लिअर बम’ होने का दावा एक मुलाकात में किया| इसका मतलब क्या, यह बात शेख रशिद स्पष्ट नही कर सकें| लेकिन, भारत की सेना पाकिस्तान पर हमला करने के लिए आगे बढी तो इस परमाणु बम का इस्तेमाल मुमकिन होगा| इतनी सीमित क्षमता के १२५, १५० ते २५० ग्राम के परमाणु बम पाकिस्तान के बेडे में है, यह दावा रशिद ने किया| उनके इस वक्तव्य का सोशल मीडिया पर मजाक उडाया जा रहा है|

भारत ने धारा ३७० हटाकर पाकिस्तान को बडा झटका दिया है| पाकिस्तान की सरकार इस झटके से अभी संभल नही सकी है| भारत ने की हुई इस कार्रवाई के विरोध में क्या करना है, यही बात पाकिस्तान सरकार के समझ में नही आ रही है, ऐसा पाकिस्तान के कुछ जिम्मेदार विश्‍लेषक कह रहे है| एक भारत को युद्ध की धमकियां दे रही पाकिस्तान की सरकार दुसरी ओर हमें युद्ध नही चाहिए, यह बात भी स्पष्ट कर रही है| इसी बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत की कार्यवाही पर संज्ञान नही ले रहा है, यह दावे करते समय भारत के साथ शुरू राजनयिक युद्ध में पाकिस्तान की हार नही हुई है, यह भरोसा भी इम्रान खान की सरकार दे रही है| इस विसंगति पर विश्‍लेषकों ने उंगली रखी है|

परमाणु युद्ध की भाषा कर रही पाकिस्तान की सरकार भारत के लिए अपनी हवाई सीमा बंद करने की हिम्मत भी नही दिखा सकी है, इस ओर यह विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.