भूटान की सीमा के करीब चीन की हरकतों के विरोध में भारत कदम उठा रहा है

नई दिल्ली – सन २०१७ में भारत-चीन और भूटान की सीमा पर स्थित ड़ोकलाम में घुसपैठ करके वहां पर वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रही चीनी सेना को भारत ने रोक रखा था। १६ जून से २८ अगस्त, २०१७ के ७३ दिनों तक भारत ने चीनी सेना को आगे बढ़ने नहीं दिया था। इस पर चीन ने भारत को युद्ध की धमकियाँ दीं थी। भारत ने चीन की यह साज़िश कामयाब होने नहीं दी। लेकिन, चीन अब फिर से घुसपैठ करके भूटान की सीमा पर गांव विकसित करने की कोशिश कर रहा है। ऐसी खबरें माध्यमों ने जारी करने के बाद विदेशमंत्रालय ने जानकारी साझा की है कि, चीन की प्रत्येक हरकत पर भारत की नज़र है। देश की सुरक्षा अबाधित रखने के लिए आवश्‍यक कदम उठाए जा रहे हैं, यह भी विदेश मंत्रालय ने कहा है।

भूटान की सीमाडोकलाम के कांगड़ा गांव के करीब चीन नया गांव बसा रहा है, यह जानकारी माध्यमों ने प्रदान की थी। इसका संज्ञान भारतीय विदेश मंत्रालय ने लिया। साल २०१७ में जहां पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ वहाँ से कुछ दूरी पर चीन ने निर्माणकार्य शुरू किया है, ऐसा बताया जा रहा है। भारत इसके विरोध में आवश्‍यक सभी कदम उठा रहा है, ऐसी गवाही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी। इससे पहले भी चीन भारत के एलएसी में घुंसकर गांव का निर्माण कर रहा है, ऐसी खबरें सामने आयी थीं। इस क्षेत्र पर भारत का अधिकार होने के बावजूद पिछले कुछ दशकों से यह क्षेत्र चीन के कब्ज़े में है, इस पर भारतीय सेना ने ध्यान आकर्षित किया था।

भूटान की सीमाऐसे में चीन भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए जानबूझकर अपनी सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण करने का भ्रम निर्माण कर रहा है। इसके ज़रिये चीन ने भारतीय जनता का मनोबल तोड़कर भारतीय लोगों का सेना से भरोसा उठाने की साज़िश रचि है। ऐसे दुष्प्रचारों के अभियानों से देश सतर्क रहे, ऐसी चेतावनी भारतीय नेता और वरिष्ठ सेना अधिकारी लगातार दे रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय सेना एवं विदेश मंत्रालय चीन के दुष्प्रचार को खत्म करने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। इससे चीन की इन साज़िशों को अब तक ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है।

इसी बीच, भूटान जैसे छोटे देश को लालच दिखाकर चीन इस देश में घुसपैठ करने की कोशिश करता रहा है। भारत और भूटान ने साल १९४९ में किए समझौते के अनुसार भूटान की विदेश नीति भारत तय करता है। अब तक भारत ने इस छोटे देश भूटान का क्षेत्र कब्ज़े में करने का विचार भी नहीं किया बल्कि, भारत ने भूटान को अब तक हर तरह की सहायता प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.