संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानव अधिकार आयोग में भारत ने झूठे आरोप लगाने वाले पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

जिनेवा – पाकिस्तान में कोई धार्मिक अल्पसंख्यांक समुदाय सुरक्षित नहीं रहा, इन शब्दों में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताडा। पाकिस्तान की उप-विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार ने भारत पर लगाए आरोपों का जवाब देते हुए भारत की प्रतिनिधि सीमा पुजानी ने पाकिस्तान को आईना दिखाया। पाकिस्तान में अहमदिया, इसाई, हिंदू, सिख और बलोच जनता के मानव अधिकारों को लगातार कुचला जा रहा है, इस ओर पुजानी ने ध्यान आकर्षित किया। 

मानव अधिकार आयोगमई में जम्मू कश्मीर में ‘जी २०’ की कुछ बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसकी वजह से पाकिस्तान काफी बेचैन है और इन बैठकों की वजह से जम्मू कश्मीर पर भारत का प्रभाव अधिक मज़बूत होगा, इस चिंता ने पाकिस्तान को परेशान किया हुआ है। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में भारत पर किचड़ उछालकर पाकिस्तान की उप-विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार ने गंभीर चिंता जताई थी। भारत जम्मू कश्मीर में मानव अधिकारों का हनन कर रहा है, ऐसा दावा खार ने किया था। इसके अलावा विश्व भारत को बडे पैमाने पर हथियारों की आपूर्ति कर रहा है और इससे इस क्षेत्र का संतुलन बिगड़ रहा है, ऐसा आरोप भी पाकिस्तान की उप-विदेश मंत्री ने लगाया था।

इस पर जवाब देते हुए भारत की सीमा पुजानी ने पाकिस्तान में मानव अधिकारों का खुलेआम हनन होने का अहसास कराया। पाकिस्तान में कोई भी धार्मिक अल्पसंख्याक समुदाय सुरक्षित नहीं है। पाकिस्तान की ही यंत्रणाओं ने पिछले दशक में लापता होने की ८,४६३ शिकायतें दर्ज़ की थीं, इसकी याद भी उन्होंने दिलाई। बलोच जनता पर अत्याचार करने वाले पाकिस्तान ने महिला, बच्चे, छात्र, डॉक्टर्स और इंजिनियर्स एवं बलोच समुदाय के नेताओं को भी नहीं बक्शा। लगातार बलोच नागरिक लापता हो रहे हैं, यह भी सीमा पुजानी ने कहा।

साथ ही ईंश निंदा विरोधी कानून के तहत धार्मिक अल्पसंख्यांक समुदाय पर अमानुष अत्याचार हो रहे हैं। पाकिस्तान में इसाईयों को लगातार लक्ष्य किया जा रहा है और हिंदू एवं सिखों को पाकिस्तान में उत्पिड़ीत किया जाता है। हिंदू और सिख लड़कियां और युवतियों का अपहरण करके उन पर धर्म बदलने की जबरदस्ती की जाती है। तथा उनके धार्मिक स्थानों पर भी लगातार हमले किए जाते हैं, यह कहकर पाकिस्तान का काला चेहरा पुजानी ने विश्व के सामने लाया।

ऐसा देश भारत द्वेष से भरा है और अपनी जनता भूखी कंगाल होने के बावजूद पाकिस्तान भारत द्वेष छोड़ने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि, इस देश की प्राथमिकता हमेशा से गलत रही है, ऐसी फटकार सीमा पुजानी ने लगाई। इसके अलावा पाकिस्तान अपनी जनता के कल्याण के लिए अधिक ध्यान दे और बेबुनियाद आरोप लगाना छोड़ दे, यह इशारा भी पुजानी ने दिया है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.